फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kargil Vijay Diwas CM Dhami announced amount given to the families of the martyrs will be increased 50 lakhs

Kargil Vijay Diwas: उत्तराखंड में सैनिकों के बलिदान पर परिजनों को अब मिलेगी 50 लाख की राशि, सीएम ने दी सौगात

Fri, 26 Jul 2024 01:15 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 26 Jul 2024 01:15 PM IST
सार

सीएम धामी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शहीद परिवारों के लिए दो घोषणाएं की।

विज्ञापन
Kargil Vijay Diwas CM Dhami announced amount given to the families of the martyrs will be increased 50 lakhs
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले वीर सैनिकों के परिजनों को अब प्रदेश सरकार अनुग्रह अनुदान राशि के रूप में 50 लाख रुपये देगी। अभी तक यह राशि 10 लाख रुपये थी। साथ ही शहीद सैनिक के आश्रितों को सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए दो साल की अवधि को बढ़ाकर पांच साल किया जाएगा।

विज्ञापन

शुक्रवार को गांधी पार्क में कारगिल विजय दिवस के कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद होने वाले सैनिकों के लिए कई घोषणाएं की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि कर उनके परिजनों को भी सम्मानित किया। धामी ने कहा, शहीदों के आश्रितों को अब डीएम कार्यालय व अन्य विभागों में समूह ‘ग’ और समूह ‘घ’ के पदों पर नियुक्ति जाएगी।
विज्ञापन


सैनिक कल्याण विभाग में कार्यरत संविदाकर्मियों को उपनल की भांति अवकाश प्रदान करने की घोषणा की। कहा, कारगिल युद्ध में देश की रक्षा के लिए हमारे वीर जवानों ने पराक्रम और अदम्य साहस का परिचय देते हुए घुसपैठियों को सीमा पार खदेड़ा है। उससे पूरे विश्व ने भारतीय सेना का लोहा माना। कारगिल युद्ध में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों के बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...कांग्रेस केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा:  तीसरे दिन शिवपुरी से आगे हुई रवाना, सेवादल का झंडा फहराकर बढ़े आगे

कहा, सैनिक पुत्र होने के नाते उन्होंने बचपन से ही एक सैनिक और उसके परिवार के संघर्ष को देखा है। कारगिल युद्ध के समय अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे। हमने युद्ध भी जीता और वैश्विक स्तर पर कूटनीति में भी जीत हासिल की। वाजपेयी सरकार ने शहीदों का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ करने की व्यवस्था की थी।

कहा, राज्य में अग्निवीरों को सरकारी सेवाओं में आरक्षण का प्रावधान किया जाएगा। इसके लिए एक्ट लाया जाएगा। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा, अभी तक 26 आश्रितों को सरकारी दी गई। प्रदेश सरकार ने राज्य के वीरता पदक से अलंकृत सैनिकों को दी जाने वाली एकमुश्त धनराशि में वृद्धि की गई है।
 

कारगिल की विजय गाथा उत्तराखंड के वीरों के बिना अधूरी : सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस पर गांधी पार्क में शहीद स्मारक पर बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने वीर बलिदानियों के परिवारीजनों को सम्मानित कर कहा कि कारगिल युद्ध में मां भारती की रक्षा के लिये हमारे वीर जवानों ने अदम्य साहस का परिचय दिया। भारतीय सैनिकों ने कारगिल युद्ध में जिन विपरीत परिस्थितियों में वीरता का परिचय देकर घुसपैठियों को खदेड़ा, उसका पूरे विश्व ने लोहा माना।

मुख्यमंत्री ने कहा, कारगिल की विजय गाथा उत्तराखंड के वीरों के बिना अधूरी है। अपने 75 सपूतों का बलिदान ये वीर भूमि कभी नहीं भुलाएगी। जिस सांस्कृतिक परिवेश और विचारों ने हम सभी को पोषित किया है, उस संस्कृति में मान्यता है कि देशभक्ति सभी भक्तियों में सर्वश्रेष्ठ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिक पुत्र होने के नाते उन्होंने बचपन से ही एक सैनिक और उसके परिवार के संघर्ष को देखा है। कारगिल युद्ध के समय अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे। हमने युद्ध जीता और वैश्विक स्तर पर कूटनीति में भी जीते। अटल बिहारी वाजपेयी ने बलिदानियों का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ करने की व्यवस्था की थी।

उन्होंने कहा, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से सेना न केवल पहले से और अधिक सक्षम और सशक्त हो रही है, बल्कि उसकी यश और कीर्ति भी बढ़ रही है। सरकार सेना के आधुनिकीकरण पर बल दे रही है, वहीं सैनिकों और उनके परिवारों को मिलने वाली सुविधाओं को भी बढ़ा रही है। प्रधानमंत्री निरंतर सैनिकों का साहस और मनोबल बढ़ा रहे हैं। यही कारण है कि सेना आज गोली का जवाब गोले से दे रही है। आज भी प्रधानमंत्री ने कारगिल वॉर मेमोरियल, लद्दाख में कारगिल विजय दिवस पर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक सविता कपूर, बृज भूषण गैरोला, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा ने भी बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी, मेजर जनरल सम्मी सबरवाल (सेनि.), लेफ्टिनेंट जनरल अश्वनि कुमार (सेनि.), मेजर जनरल केएस राणा (सेनि.), ब्रिगेडियर कीर्ति बहल (सेनि.), ब्रिगेडियर हरीश सेट्ठी (सेनि.), निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर अमृत लाल (सेनि.), एमडी उपनल ब्रिगेडियर जेएस बिष्ट (सेनि.), जिलाधिकारी सोनिका, एसएसपी अजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

अग्निवीरों को सरकारी सेवाओं में आरक्षण की होगी व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अग्निवीरों को सरकारी सेवाओं में आरक्षण की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए एक्ट लाया जाएगा। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा, गुनियाल गांव में प्रदेश के बलिदानियों की स्मृति में अत्याधुनिक एवं समस्त सुविधा युक्त ‘शौर्य स्थल’ (सैन्य धाम) का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के समस्त शहीदों के नाम अंकित किए जाएंगे। कहा, हरबर्टपुर में सैनिक कल्याण का दूसरा कार्यालय खोला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed