फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress Kedarnath Pratishtha Raksha Padyatra also started from Shivpuri Karan Mahara hoisted Seva Dal flag

कांग्रेस केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा: तीसरे दिन शिवपुरी से आगे हुई रवाना, सेवादल का झंडा फहराकर बढ़े आगे

Fri, 26 Jul 2024 11:36 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 26 Jul 2024 11:36 AM IST
सार

कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा पदयात्रा गढ़वाल के अलग-अलग क्षेत्रों से होकर केदारनाथ में समाप्त होगी। 

विज्ञापन
Congress Kedarnath Pratishtha Raksha Padyatra also started from Shivpuri Karan Mahara hoisted Seva Dal flag
कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा पदयात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा पदयात्रा शुक्रवार को तीसरे दिन शिवपुरी से आगे रवाना हुई। यात्रा आज देवप्रयाग पहुंचेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने सेवादल का झंडा फहराकर आगे की पदयात्रा शुरू की।
विज्ञापन


केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा बचाओ पद यात्रा चौदह बीघा स्थित कबीर चौरा आश्रम से शिवपुरी के लिए रवाना हुई। यात्रा के रवाना होने से पहले श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शिवपुरी जाते वक्त रास्ते में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा में शामिल लोगाें पर फूल बरसाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


कबीर चौरा आश्रम में पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा बचाओ पद यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता जुट रहे हैं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में कृष्णामाई गुफा का नाम बदलकर मोदी गुफा कर दिया गया। अब जीएमवीएन ने इसका किराया 1500 रुपये से बढ़ाकर तीन हजार रुपये कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यूआर कोड को बंद नहीं किया गया
माहरा ने कहा कि जिन लोगों ने केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह का नियम तोड़ा उन्हें किसी प्रकार का नोटिस नहीं दिया। कहा, पंच बदरी, पंच केदार के अलावा छठवां केदार नहीं हो सकता। यह देश की परंपराओं के साथ खिलवाड़ है। कहा कि केदारनाथ धाम ट्रस्ट दिल्ली की ओर से जो क्यूआर कोड दान के लिए जारी किया गया है, देहरादून में 11 रुपये उन्होंने भी डाले।

ये भी पढ़ें...Haridwar: कांवड़ियों का हुड़दंग... ड्यूटी पर तैनात दरोगा से की मारपीट, डीजे के सामने नाचने को लेकर हुआ विवाद

कहा कि अभी तक उस क्यूआर कोड को बंद नहीं किया गया है। केदारनाथ धाम ट्रस्ट दिल्ली में कौन-कौन से लोग ट्रस्टी हैं उनके बारे में पता किया जा रहा है। इस पैदल यात्रा का समापन भैरों बाबा के मंदिर में किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed