फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kargil vijay diwas 2020: uttarakhand 75 jawan fight for country, 37 got bravery medal

Kargil Vijay Diwas: उत्तराखंड के 75 जांबाजों ने किया था अपना सर्वस्व न्यौछावर, 37 को मिले थे वीरता पदक

Sun, 26 Jul 2020 01:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 26 Jul 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
kargil vijay diwas 2020: uttarakhand 75 jawan fight for country, 37 got bravery medal
Kargil war - फोटो : अमर उजाला

देश पर कुर्बान होने वाले जांबाजों में उत्तराखंड के वीरों का कोई सानी नहीं हैं। जब-जब देश की आन-बान पर कोई संकट आया तब तब उत्तराखंड के जाबांजों ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया।

विज्ञापन


यही वजह है कि जब भी जवानों की शहादत को याद किया जाता है तो उत्तराखंड के वीरों के अदम्य साहस के किस्से हर जुबां पर होते हैं। बात करें वर्ष 1999 के करगिल युद्ध की तो यहां भी उत्तराखंड के जाबांज सबसे आगे खड़े मिले।
विज्ञापन


करगिल युद्ध में उत्तराखंड के 75 जवानों ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहूति दी थी। इनमें 37 जवान ऐसे थे जिन्हें युद्ध के बाद उनकी बहादुरी के लिए पुरस्कार भी मिला था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

शहादत देना उत्तराखंड के शूरवीरों की परंपरा

आजादी से पहले हो या आजादी के बाद हुए युद्ध। देश के लिए शहादत देना उत्तराखंड के शूरवीरों की परंपरा रही है। आजादी के बाद से अब तक डेढ़ हजार से अधिक सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए अपनी शहादत दी।

करगिल युद्ध में भी उत्तराखंड के वीरों ने हर मोर्चे पर अपने युद्ध कौशल का परिचय देते हुए दुश्मनों के छक्के छुड़ाए थे। रक्षा मामलों के जानकार बताते हैं कि युद्ध लड़ने में ही नहीं, बल्कि युद्ध की रणनीति तय करने और रणभूमि फतह करने में भी इनका अहम योगदान रहा है।

आजादी के बाद से अब तक राज्य के डेढ़ हजार से अधिक सैनिक देश रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर चुके हैं। किसी मां ने अपना बेटा खोया तो किसी पत्नी ने अपना सुहाग और कई घर उजड़ गये। फिर भी न ही देशभक्ति का जज्बा कम हुआ और न ही दुश्मन को उखाड़ फेंकने का दम। वर्तमान में भी राज्य के हजारों लाल सरहद की निगह बानी के लिए मुस्तैद हैं और देश की रक्षा के लिए अपनी शहादत दे रहे हैं। 

करगिल युद्ध में उत्तराखंड के वीर जवान 

महावीर चक्र विजेता : मेजर विवेक गुप्ता, मेजर राजेश अधिकारी।

वीरचक्र विजेता: कश्मीर सिंह, बृजमोहन सिंह, अनुसूया प्रसाद, कुलदीप सिंह, एके सिन्हा, खुशीमन गुरुंग, शशिभूषण घिल्डियाल, रुपेश प्रधान व राजेश शाह।

सेना मेडल विजेता: मोहन सिंह, टीबी क्षेत्री, हरि बहादुर, नरपाल सिंह, देवेंद्र प्रसाद, जगत सिंह, सुरमान सिंह, डबल सिंह, चंदन सिंह, मोहन सिंह, किशन सिंह, शिव सिंह, सुरेंद्र सिंह और संजय।

मैंस इन डिस्पैच :राम सिंह, हरिसिंह थापा, देवेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, मान सिंह, मंगत सिंह, बलवंत सिंह, अमित डबराल, प्रवीण कश्यप, अर्जुन सेन, अनिल कुमार। 
 

किस जनपद से कितने शहीद

जनपद  - शहीद जवान
देहरादून        28
पौड़ी           13
टिहरी          08
नैनीताल       05
चमोली        05
अल्मोड़ा       04
पिथौरागढ़      04
रुद्रप्रयाग       03
बागेश्वर        02
ऊधमसिंह नगर 02
उत्तरकाशी      01

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed