फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Yatri Bike collided with divider on Bhaniyawala flyover Dehradun two died

JollyGrant News: भानियावाला फ्लाई ओवर पर डिवाइडर से टकराई कांवड़ियों की बाइक, हादसे में दो की मौत

Mon, 21 Jul 2025 09:27 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट( देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट( देहरादून) Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 21 Jul 2025 09:27 AM IST
सार

बाइक सवार पांच कांवड़ यात्री हादसे का शिकार हो गए। दर्दनाक घटना में दो कांवड़ यात्रियों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Kanwar Yatri Bike collided with divider on Bhaniyawala flyover Dehradun two died
कांवड़ (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भानियावाला फ्लाई ओवर पर कांवड़ियों की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक में सवार दो कांवड़ियों की मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार अन्य को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना आज सुबह की है। जब स्पेंडर बाइक पर सवार पांच कांवड़िए हरिद्वार की तरफ से देहरादून की ओर जा रहे थे।

विज्ञापन


तभी कांवड़ियों की बाइक अनियंत्रित होकर भानियावाला फ्लाईओवर पर डिवाइडर से जा टकराई। जिससे दो कांवड़ियों की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दो गंभीर कांवड़ियों को दून अस्पताल भिजवाया गया है। एक को सीएचसी डोईवाला भेजा गया है। जिससे पुलिस जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Sawan Somwar 2025:   बारिश के बीच शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव की गूंज
विज्ञापन
विज्ञापन


डोईवाला कोतवाल कमल कुमार लुंठी ने बताया कि बाइक के डिवाइडर पर टकराने से दो कांवड़ियों की मौत हुई है। अन्य घायल हुए हैं।  कांवड़िए रायपुर छह नंबर पुलिया देहरादून क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed