फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kanwar yatra in haridwar

हरिद्वार में तिल रखने को भी नहीं मिलेगी जगह

Thu, 24 Jul 2014 04:08 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 24 Jul 2014 04:08 PM IST
विज्ञापन
kanwar yatra in haridwar

हरिद्वार से लेकर दिल्ली, पश्चिमी यूपी से लेकर हरियाणा और पंजाब तक के रास्तों में भगवा रंग ही दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


अभी यह रंग 25 जुलाई की रात दो बजे जलाभिषेक तक जारी रहेगा। हरिद्वार में 26 जुलाई को भी गंगा स्नान करने वालों की भारी भीड़ रहेगी।

हरिद्वार में प्रशासन अभी तक सवा करोड़ कांवड़ियों के आने का दावा कर रहा है। पुलिस प्रशासन के समाने गुरुवार को दिन भर डाक कांवड़ियों का आगमन और प्रस्थान चुनौती होगी।

शहर में सबसे अधिक कांवड़ियों का आगमन

kanwar yatra in haridwar

मंगलवार की दोपहर बाद से और बुधवार को शहर में सबसे अधिक कांवड़ियों का आगमन हुआ। शहर की बड़ी-बड़ी पार्किंग वाहनों से फुल हो गई।

शाम को कांवड़ियों को जल ले जाते हुए देखने के लिए शहर के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी । कांवड़ का यह रंग 24 जुलाई को अधिक बढ़ेगा और इसके बाद रात्रि में आवागमन कम और जाने का क्रम अधिक रहेगा।

डाक कांवड़ के लिए अभी मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार, बिजनौर जनपद के लोग आएंगे और गुरुवार को ही उनकी वापसी भी होगी। इसके बाद 25 जुलाई की रात्रि तक जलाभिषेक जारी रहेगा। इसके बाद 26 जुलाई को श्रावणी अमावस्या का गादली गंगा स्नान भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के चलते गैस सप्लाई प्रभावित

kanwar yatra in haridwar

कांवड़ यात्रा के दौरान देहरादून में गैस संकट भी बढ़ने लगा है। गैस नहीं पहुंच पाने पर एजेंसियों पर दो से तीन दिन का बैकलॉग हो गया है।

हालांकि आईओसी ने करनाल से सप्लाई शुरू कर कुछ राहत दिलाई है, लेकिन बीपीसी की एजेंसियों में तीन दिन से अधिक का बैकलॉग बढ़ गया है।

हरिद्वार में कांवड़ यात्रा का असर अब दून में भी पड़ने लगा है। कांवड़ बढ़ने से बहादराबाद, लंढौरा से गैस की गाड़ियां शहर में नहीं पहुंच पा रही हैं, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी होने लगी है।

दरअसल आईओसी का प्लांट बहादराबाद में है और बीपीसी की गैस लंढौरा डिपो से आती है। दून एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन लाल ने बताया कि आईओसी ने करनाल प्लांट से गैस की सप्लाई शुरू कर दी है।

इस कारण एक दिन का ही बैकलॉग है। लेकिन लंढौरा से वाहन नहीं आने के कारण बीपीसी में बैकलॉग दो से तीन दिन तक हो गया है।

विज्ञापन

गैस एजेंसियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

kanwar yatra in haridwar

जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी पर सोमवार रात अराजक तत्वों के तोड़फोड़ और कर्मचारियों के साथ मारपीट करने पर गैस एजेंसी संचालकों ने नाराजगी जताई है।

दून एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन लाल ने कहा कि एजेंसी में अराजक तत्व गैस के लिए अक्सर दबाव डालते हैं।

गैस नहीं देने पर मारपीट पर भी उतारू हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर एक हफ्ते में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो गैस एजेंसियां हड़ताल पर चली जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed