फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Yatra Dispute over obscene gestures during DJ competition, inspector injured haridwar News

Haridwar: कांवड़ यात्रा; डीजे की प्रतिस्पर्धा में अश्लील इशारे से विवाद, दरोगा घायल, किन्नर समेत चार गिरफ्तार

Fri, 18 Jul 2025 12:38 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, नारसन (रुड़की, हरिद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारसन (रुड़की, हरिद्वार) Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 18 Jul 2025 12:38 PM IST
सार

कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर एक यात्री अश्लील इशारे करने लगा। साथ ही माइक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने लगा। ये देखकर मौके पर भीड़ जुट गई और सड़क पर जाम लग गया। 

विज्ञापन
Kanwar Yatra Dispute over obscene gestures during DJ competition, inspector injured haridwar News
हरिद्वार पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नारसन में कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे प्रतिस्पर्धा करने पर हंगामा हो गया। इस प्रतिस्पर्धा में अश्लील इशारे किए गए। पुलिस ने रोका तो जमकर नोकझोंक हुई। जब मामला बढ़ता तो पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को तितर-बितर किया। इस अफरा-तफरी में एक दरोगा भी जख्मी हो गए।

विज्ञापन

नारसन कस्बे के मोहम्मदपुर जटगांव में बुधवार देर रात गांव में कट के पास सड़क पर ही बुलंदशहर का डीजे राजपूत और गोस्वामी डीजे सिहानी गाजियाबाद के बीच प्रतिस्पर्धा हो रही थी। गोस्वामी डीजे पर चढ़कर एक यात्री अश्लील इशारे करने लगा। इसके साथ ही माइक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने लगा। ये देखकर मौके पर भीड़ जुट गई और सड़क पर जाम लग गया।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और उन्हें समझाकर वहां से जाने को कहा लेकिन पुलिस की बातों को अनसुना कर दिया गया। तभी डीजे में शामिल एक किन्नर और उसके साथियों ने पुलिस से अभद्रता कर दी। मामला बढ़ता देख पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को खदेड़ा। इससे अफरातफरी मच गई। इसमें एक दरोगा नीचे गिरकर घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने किन्नर नेहा, कुशल कुमार, हिंमाशु, संगम निवासी नूरनगर सिहानी गाजियाबाद को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Haridwar: अब पांच दिन तक डाक कांवड़ यात्रियों की भीड़ से गुलजार होगा बैरागी कैंप, आज से शुरू हुआ आवागमन

मामला बढ़ता देख निकल गया दूसरा डीजे

देर रात डीजे को लेकर हुए विवाद के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। जब पुलिस ने लाठी फटकारी तो हड़कंप मच गया। डीजे वालों को पुलिस से उलझता देख दूसरा डीजे मौके से निकल गया। उसके साथ डीजे में शामिल युवक भी वहां से चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed