फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kanwar yatra

पहले सोमवार 90 हजार श्रद्धालु पहुंचे नीलकंठ

Tue, 15 Jul 2014 11:13 AM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Tue, 15 Jul 2014 11:13 AM IST
विज्ञापन
kanwar yatra

श्रावण मास के पहले सोमवार को ऋषिकेश के नीलकंठ धाम शिव भक्तों के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

विज्ञापन


लगी रहीं आधा किमी लंबी कतारें
इस मौके पर 90 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पौराणिक धाम में माथा टेका और शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पुण्य अर्जित किया। शिवालय में सुबह सात से शाम चार बजे तक भोले के भोलों की आधा किमी लंबी कतारें लगी रहीं।

गुरु पर्व से अब तक शिवधाम में ढाई लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। हालांकि सोमवार को बीते रविवार के मुकाबले तीर्थयात्रियों की संख्या में कमी आंकी गई।
विज्ञापन


सोमवार को श्रद्धालुओं ने तीर्थनगरी में गंगा स्नान किया और पौराणिक शिवालय की यात्रा प्रारंभ की। उधर, देर रात नीलकंठ में शिव भक्तों की भीड़ बढ़ने से तड़के तीन बजे दर्शनार्थियों के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक आधा किलोमीटर तक शिव भक्तों की लाइनें देखी गईं। मंदिर समिति के सचिव धन सिंह राणा के अनुसार श्रावण मास के पहले सोमवार को अपेक्षाकृत शिव भक्तों की आमद कम रही।


उनका कहना है कि संभवत: सोमवार रात से शुरू हो रहे पंचक के कारण कम लोग यात्रा पर निकले।

तीर्थनगरी के शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु
श्रावण मास के पहले सोमवार को तीर्थनगरी के प्राचीन शिवालयों में सुबह से शाम तक जलाभिषेक, दर्शन, पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।

इस दौरान वीरभद्र स्थित प्राचीन वीरभद्र महादेव मंदिर, गंगानगर स्थित प्राचीन सोमेश्वर महादेव मंदिर, पौराणिक चंद्रेश्वर मंदिर, मुनिकीरेती कैलास आश्रम स्थित श्री अभिनव चंद्रेश्वर मंदिर, स्वर्गाश्रम स्थित प्राचीन रामेश्वर मंदिर आदि शिवालयों में हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेका और शिवलिंग पर जलार्पण किया।

उधर, सोमवार को ब्रह्मुहूर्त से ही गंगा तटों पर स्नानार्थियों की भीड़ उमड़ने लगी थी, उन्होंने डुबकी लगाने के बाद सीधे शिवालयों की ओर रुख किया।

आज से धीमी पड़ सकती है कांवड़ यात्रा

सोमवार रात 10:40 बजे से पंचक प्रारंभ हो रहे हैं। लिहाजा मंगलवार से नीलकंठ कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की आमद और कम हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed