{"_id":"66608d916caee6a8e4009570","slug":"kanwar-yatra-2024-will-start-from-22-july-officers-checked-the-arrangements-in-haridwar-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanwar Yatra 2024: इस बार 22 जुलाई से शुरू होगी कांवड़ यात्रा, अफसरों ने परखीं व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanwar Yatra 2024: इस बार 22 जुलाई से शुरू होगी कांवड़ यात्रा, अफसरों ने परखीं व्यवस्थाएं
Wed, 05 Jun 2024 09:41 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 05 Jun 2024 09:41 PM IST
सार
इस बार कांवड़ यात्रा 22 जुलाई से शुरू होकर दो अगस्त तक चलेगी। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान सहित कई राज्यों से करोड़ों शिवभक्त गंगाजल भरने के लिए पहुंचेंगे।
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चारधाम यात्रा के बीच अब करीब डेढ़ महीने बाद शुरू होने जा रही कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को अधिकारियों ने श्यामपुर हाईवे पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
इस बार कांवड़ यात्रा 22 जुलाई से शुरू होकर दो अगस्त तक चलेगी। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान सहित कई राज्यों से करोड़ों शिवभक्त गंगाजल भरने के लिए पहुंचेंगे। चारधाम यात्रा के बीच ही अफसरों ने कांवड़ मेले की व्यवस्था बनाने में जुट गया है। बुधवार को एडीएम प्रशासन पीएल शाह और एसडीएम अजयवीर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Chardham Yatra: बदरीनाथ के दर्शन कर लौट रहे प्रवासी भारतीय श्रद्धालुओं के वाहन पर गिरा बोल्डर, दो की मौत
विज्ञापन
एडीएम ने वन विभाग के अफसरों को निर्देश दिए कि आपदा के दृष्टिगत ऐसे खतरनाक पेड़ हटा दिए जाएं जो कभी भी गिर सकते हैं। रोड किनारे बड़े पेड़ों की नियमानुसार लॉपिंग कराएं। एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए। चंडीघाट से श्यामपुर तक जाम संभावित क्षेत्रों में काम किया जाए।
ऊर्जा निगम के अफसरों को निर्देशित किया कि यात्रा मार्ग पर बिजली के खतरनाक झूलते हुए तार व पोल न हो। इस मौके पर एसडीएम अजयवीर, सीओ जूही मनराल, एसओ नितेश शर्मा, वन विभाग, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, ऊर्जा निगम के अफसर मौजूद रहे।