फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Yatra 2024 shopkeepers, hotel and dhaba owners will have to write their names Like Up

Kanwar Yatra: यूपी के बाद अब उत्तराखंड में भी कांवड़ मार्ग पर दुकानदारों को लिखना होगा मालिक का नाम, आदेश जारी

Fri, 19 Jul 2024 01:07 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 19 Jul 2024 01:07 PM IST
सार

Kanwar Yatra 2024: कांवड़ मार्ग पर जो होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट हैं या जो रेड़ी-पटरी वाले हैं उन्हें मालिक का नाम लिखना होगा।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2024 shopkeepers, hotel and dhaba owners will have to write their names Like Up
हरिद्वार एसएसपी - फोटो : ani

विस्तार

उत्तर प्रदेश की तरह अब उत्तराखंड में भी कांवड़ यात्रा के रूट पर दुकानदारों को होटल और ढाबे वालों को रेट लिस्ट के साथ ही अपना नाम भी लिखना होगा।हरिद्वार पुलिस प्रशासन ने रेस्तरां मालिकों को कांवड़ यात्रा मार्ग पर नाम प्रदर्शित करने का आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


हरिद्वार एसएसपी परमेंद्र डोबाल ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर जो होटल, ढाबे, रेस्तरां हैं या जो रेड़ी-पटरी वाले हैं उन्हें उनके मालिक का नाम अनिवार्य रूप से लिखना होगा। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
बता दें कि बीते दिनों हरिद्वार में कुछ संगठनों ने पुलिस के सामने मांग उठाई थी कि कांवड़ मार्ग पर शिवभक्तों को कोई परेशानी न हो इसके लिए दुकानदार दुकानों पर अपना नाम जरूर लिखें। जिसके बाद अब पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए यह फैसला लिया है।


कांवड़ यात्रा के दौरान ढाबों पर न बनाएं प्याज-लहसुन वाला भोजन

मंगलौर क्षेत्र में ढाबे पर लहसुन और प्याज का भोजन परोसे जाने से हुए हंगामे के बाद पुलिस ने ढाबा और होटल संचालकों के साथ बैठक की। इसमें पुलिस ने कहा कि ढाबा और होटलों में कांवड़ यात्रा के दौरान लहसुन और प्याज का खाना नहीं परोसा जाएगा। साथ ही मांसाहार किसी भी स्थिति में नहीं बनाया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed