फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Yatra 2024 Kanwar Yatra Fight with Police and Stone Pelting ruckus in Haridwar

Kanwar Yatra: हरिद्वार में गाड़ी हटाने को लेकर कांवड़ियों और पुलिस की नोकझोंक, पथराव में चौकी प्रभारी घायल

Fri, 02 Aug 2024 01:04 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्यामपुर(हरिद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, श्यामपुर(हरिद्वार) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 02 Aug 2024 01:04 AM IST
सार

Kanwar Yatra 2024: आज कांवड़ मेले का आखिरी दिन था। हरिद्वार से बड़ी संख्या में डाक कांवड़िए अपने गंतव्यों को रवाना हो रहे थे। देर रात कुछ बाइकसवार कांवड़ियों की गाड़ी हटाने को लेकर बवाल हो गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर हमला भी कर दिया।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2024 Kanwar Yatra Fight with Police and Stone Pelting ruckus in Haridwar
बवाल के बाद घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन देर रात बवाल हो गया। कांवड़ यात्रियों की पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक हो गई। इस दौरान कांवड़ियों ने पथराव शुरू कर दिया, जिसमें चौकी प्रभारी अशोक रावत को गंभीर चोट आई है। घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल भेजा गया है।  वहीं, पुल पर कावड़ियों की भारी भीड़ और वाहनों का दबाव बना है। 

विज्ञापन


श्यामपुर थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि डाक कावड़ियों की गाड़ी हटाने को लेकर नोकझोंक हुई थी। चंडी चौकी प्रभारी को हाथ में चोट आई है। 

Uttarakhand Disaster: केदारघाटी से 4000 यात्रियों का रेस्क्यू, सोनप्रयाग-गौरीकुंड से पांच लापता, सात और की मौत

विज्ञापन

 

यात्रा के बहाने तमाम उपद्रवी भी शामिल हुए, किया जाएगा चिन्हित, होगी कार्रवाई

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने कहा कि यात्रा के बहाने तमाम उपद्रवी भी हरिद्वार पहुंचे। जिन्होंने माहौल खराब करने की कोशिश की है। सभी को चिन्हित किया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार पहुंचे 4.4 करोड़ कांवड़ यात्री

बृहस्पतिवार को कांवड़ मेले का आखिरी दिन था और शुक्रवार को शिवालयों में जलाभिषेक किया जाएगा। आखिरी दिन पूरी रात डाक कांवड़ यात्री हरिद्वार से जलभर बाइकों और बड़े वाहनों से दौड़ते रहे। इस बार मेले में चार करोड़ चार लाख 40 हजार कांवड़ यात्री पहुंचे हैं। प्रशासन ने बृहस्पतिवार की शाम छह बजे तक का ये आंकड़ा जारी किया है। पिछले साल चार करोड़ सात लाख कांवड़ यात्री हरिद्वार पहुंचे थे।

22 जुलाई से कांवड़ मेले का आगाज हुआ था। आज शुक्रवार को जलाभिषेक होगा। बृहस्पतिवार की शाम तक छह बजे धर्मनगरी में 77 लाख कांवड़ यात्रियों ने गंगाजल भरा और अपने गंतव्य की तरफ रवाना हो गए। इस बार डाक कांवड़ यात्रियों का हुजूम अंतिम दिन ही उमड़ा। इससे पहले पैदल कांवड़ यात्री रवाना होते रहे। बृहस्पतिवार की रात से आसपास के जनपदों के यात्री गंगाजल भरकर रवाना होते रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि कांवड़ मेले में अब तक 4 करोड़ 4 लाख, 40 हजार कांवड़ी यात्री पहुंचे हैं। कांवड़ियों के तीन लाख 38 हजार 277 छोटे-बड़े वाहन गुरुवार को पहुंचे हैं। छह कांवड़ियों को डूबने से बचाया गया है जबकि तीन की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed