{"_id":"66aa19dffc6f37ebc30f2a39","slug":"kanwar-yatra-2024-haridwar-khanpur-mla-showered-flowers-on-kanwar-pilgrims-from-helicopter-2024-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanwar Yatra: हरिद्वार में कांवड़ियों का उमड़ रहा रेला, खानपुर विधायक ने हेलीकाॅप्टर से बरसाए फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanwar Yatra: हरिद्वार में कांवड़ियों का उमड़ रहा रेला, खानपुर विधायक ने हेलीकाॅप्टर से बरसाए फूल
Wed, 31 Jul 2024 04:40 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 31 Jul 2024 04:40 PM IST
सार
धर्मनगरी में अब डाक कांवड़ियों का सैलाब उमड़ रहा है। दस दिन के अंदर तीन करोड़ से ज्यादा शिवभक्तों ने गंगाजल भरा और अपने गंतव्यों की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड में खानपुर विधायक उमेश कुमार ने आज हरिद्वार में हरकी पौड़ी पर स्नान कर रहे कांवड़ियों पर हेलीकाॅप्टर से पुष्प वर्षा की। इसके साथ ही मंशा देवी मंदिर ,चंडी देवी मंदिर, खानपुर के जटा शंकर महादेव मंदिर, लक्सर के खाटू श्याम मंदिर व हरिद्वार के अन्य शिवालयों और नगला इमरती से लेकर हरिद्वार तक डाक कांवड़ और कांवड़ियों पर भी पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
उमड़ रहा कांवड़ियों का सैलाब
धर्मनगरी में अब डाक कांवड़ियों का सैलाब उमड़ रहा है। हाईवे से लेकर शहर के अंदर डाक कांवड़ियों के वाहनों का कब्जा हो चुका है। दस दिन के अंदर तील करोड़ से ज्यादा शिवभक्तों ने गंगाजल भरा और अपने गंतव्यों की ओर रवाना हो गए।
