{"_id":"66a9e75266e34c878c0abcac","slug":"kanwar-yatri-vehicle-and-pickup-collided-one-kanwar-yatri-died-nine-injured-haridwar-roorkee-uttarakhand-news-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee Accident: कांवड़ यात्रियों के वाहन और पिकअप की हुई टक्कर, एक कांवड़ यात्री की मौत, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee Accident: कांवड़ यात्रियों के वाहन और पिकअप की हुई टक्कर, एक कांवड़ यात्री की मौत, नौ घायल
Wed, 31 Jul 2024 01:09 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 31 Jul 2024 01:09 PM IST
सार
कांवड़ यात्रियों के वाहन और पिकअप की टक्कर में एक कांवड़ यात्री की जान चली गई।
विज्ञापन
वाहनों की टक्कर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लक्सर हरिद्वार मार्ग पर कांवड़ यात्रियों के वाहन और पिकअप की टक्कर हो गई, जिसमें एक कांवड़ यात्री की मौत हो गई, जबकि नौ घायल हो गए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बुधवार को लक्सर हरिद्वार मार्ग पर उत्तर प्रदेश के जनपद बड़ौत के गांव मलकपुर निवासी कांवड़ जल लेने के लिए हरिद्वार जा रहे थे, लेकिन जैसे ही लक्सर हरिद्वार मार्ग पर जमदग्नि पब्लिक स्कूल के निकट पहुंचे तो हरिद्वार की ओर से आ रही एक पिकअप वाहन से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Congress: केदारनाथ यात्रा के बहाने दिग्गजों के बीच दूरियां बनीं नजदीकियां, सामने आई ये तस्वीर
विज्ञापन
इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने गंभीर घायल सौरभ और पंकज को गाड़ी से जॉली ग्रांट के लिए रेफर किया। जबकि अमित को रुड़की अस्पताल के लिए रेफर किया। इनमें से सौरभ की मौत हो गई।