{"_id":"62dd324950b20802316c3937","slug":"kanwar-yatra-2022-ruckus-between-kanwariya-two-groups-in-rishikesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanwar Yatra: ऋषिकेश में कहा सुनी के बाद कांवड़ियों के दो दल भिड़े, एक दूसरे पर भांजी लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanwar Yatra: ऋषिकेश में कहा सुनी के बाद कांवड़ियों के दो दल भिड़े, एक दूसरे पर भांजी लाठियां
Sun, 24 Jul 2022 05:31 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 24 Jul 2022 05:31 PM IST
सार
कांवड़ियों के दो दलों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
कांवड़ियों में चली लाठियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर नीरज क्लीनिक के पास कांवड़ियों के दो दल किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि कांवड़ियों ने एक दूसरे पर लाठियां भांजनी शुरू कर दी। पुलिस के मौके पहुंचने से पहले ही कांवड़िये शांत हो गए और वहां से चले गए।
विज्ञापन
Kanwar Yatra: हरिद्वार में कांवड़ियों का हंगामा, लैपटॉप को लेकर पुलिस से विवाद होने पर की सड़क जाम, तस्वीरें
विज्ञापन
दरअसल, कांवड़ियों के दो दलों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कांवड़ियों के दोनों दलों में किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई और उसके बाद धक्का-मुक्की हो गई।
विज्ञापन
बात यहां भी नहीं रुकी तो दोनों दलों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठियों से हमला कर दिया। कांवड़ियों के बीच काफी देर तक मारपीट चलती रही। इसी बीच मौके पर मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही कांवड़िएं वहां से निकल गए। कोतवाली प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि कांवड़ियों के बीच विवाद की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो मौके पर स्थिति सामान्य थी।