फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kanwar yatra 2022: 60 km highway from Roorkee to Neelkanth declared mela area

Kanwar yatra 2022: रुड़की से नीलकंठ तक 60 किमी हाइवे मेला क्षेत्र घोषित, आम लोगों से न जाने की अपील

Wed, 13 Jul 2022 01:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 13 Jul 2022 01:00 AM IST
सार

कांवड़ मेले की औपचारिक शुरूआत बृहस्पतिवार से हो रही है। हालांकि पूर्णिमा 13 जुलाई से ही मेले की शुरूआत हो जाएगी।

विज्ञापन
kanwar yatra 2022: 60 km highway from Roorkee to Neelkanth declared mela area
हरिद्वार कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

कांवड़ मेले के मद्देनजर पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके लिए रुड़की से नीलकंठ तक करीब 60 किलोमीटर हाइवे को मेला क्षेत्र घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में 38 पुलिस सर्किल बनाए गए हैं। पुलिस ने आम आदमी से इस क्षेत्र में नहीं आने की अपील की है। पहाड़ी जनपदों को जाने के लिए इसके अलावा मेरठ-बिजनौर-कोटद्वार और अन्य मार्गों का प्रयोग किया जा सकता है। 

विज्ञापन


मंगलवार को डीजीपी अशोक कुमार ने कांवड़ मेले की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांवड़ मेले की औपचारिक शुरूआत बृहस्पतिवार से हो रही है। हालांकि पूर्णिमा 13 जुलाई से ही मेले की शुरूआत हो जाएगी। दूर दराज के कांवड़ियों का आना शुरू हो जाएगा। इसके लिए सभी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध कर लिए गए हैं। बम निरोधक दस्ता, आतंकरोधी दस्ता, पुलिस फोर्स, घुड़सवार बल आदि तैनात कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रुड़की से लेकर नीलकंठ का 60 किलोमीटर हाइवे कांवड़ियों के आवगमन के लिए रहेगा। 13 से 27 जुलाई तक यहां पर अत्यधिक भीड़ रहेगी। लिहाजा, आम आदमी के लिए और पहाड़ी जिलों को जाने वालों के लिए अलग से रूट निर्धारित किए गए हैं। इसके लिए पहले से ही व्यवस्था की जानकारी जारी कर दी गई है। आम जनता से अपील है कि वह पहाड़ आने के लिए मेरठ-बिजनौर- कोटद्वार और मुजफ्फरनगर-देहरादून मार्ग का प्रयोग करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांवड़ मेले में किसी भी प्रकार की अराजकता का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है। पूरे क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं। इसकी निगरानी पुलिस मुख्यालय से लगातार की जाएगी। हर दिन का अपडेट मुख्यालय लेगा। कांवड़ियों से अपील है कि वह रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ही हरिद्वार पहुंचे। 

यह रहेंगे प्रबंध 

-10 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात 
- 11 एसपी-एएसपी संभालेंगे जिम्मेदारी 
- 38 पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) की तैनाती 
- 05 आतंकरोधी दस्ते की टीमें 
-  400 सीसीटीवी कैमरे (300 हरिद्वार और 100 नीलकंठ क्षेत्र)
- 38 सर्किल में एक-एक ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी। 


नीलकंठ में सामने आ सकती हैं मुश्किलें 

डीजीपी ने बताया कि हरिद्वार में पार्किंग की समुचित व्यवस्था है। चारधाम यात्रियों के लिए निर्धारित की गई पार्किंग को कांवड़ यात्रियों के लिए भी खोला जाएगा। ताकि, यहां पर वाहन खड़े कर जल आदि लिया जा सके। हालांकि उन्होंने माना कि सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना नीलकंठ क्षेत्र में करना पड़ सकता है। यहां पर पार्किंग की व्यवस्था बहुत कम है। लक्ष्मण झूला क्षेत्र भी इसी तरह से है। 


अन्य विभागों से की जा चुकी है बात 

कांवड़ यात्रा मार्ग पर अन्य सुविधाओं के लिए पुलिस लगातार अन्य विभागों से बात कर रही है। यहां पर शौचालय, पार्किंग, साफ सफाई आदि की व्यवस्था भी विभागों ने कर दी है। इसके अलावा कांवड़ियों के लिए लगने वाले भंडारे आदि के लिए भी स्थान पहले से निर्धारित किए जा चुके हैं। यह मार्ग से हटकर लगाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें... Kanwar yatra 2022: हरिद्वार आने वाले शिवभक्तों के लिए पुलिस ने जारी की वेबसाइट, यहां करें अपना पंजीकरण
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed