फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Yatra 2021 postponed: Case against four people from Punjab carrying Gangajal from haridwar

हरिद्वार: गंगाजल लेकर जा रहे पंजाब के चार लोगों पर मुकदमा, पुलिस ने शिवालय में कराया अभिषेक

Sun, 01 Aug 2021 09:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 01 Aug 2021 09:33 PM IST
सार

पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि वह बस से हरिद्वार आए थे और यहां से वापस गंगाजल लेकर पंजाब के संगरूर जा रहे हैं।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2021 postponed: Case against four people from Punjab carrying Gangajal from haridwar
कोर्ट - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरिद्वार से गंगाजल लेकर पंजाब के संगरूर जा रहे चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने आपदा अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। उनके पास से मिले गंगाजल से शिवालय में अभिषेक कराया गया और पंजाब जाने वाली बस में बैठा दिया गया। 

विज्ञापन


कांवड़ यात्रा स्थगित: हरिद्वार से सात दिन में 15391 कांवड़िएं बॉर्डर से भेजे वापस, 54 पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


बहादराबाद थाना प्रभारी संजीव थपलियाल के मुुताबिक शनिवार की रात पुलिस गश्त कर रही थी। गश्त के रात 12 बजे जब वह नेशनल हाईवे पर ख्याति ढ़ाबे के पास पहुंचे तो कुछ युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने रात में आने का कारण पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे पाए। जिसके बाद पुलिस ने उनके बैग की तलाशी ली तो उसमें गंगाजल मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार: कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध के बाद भी पहुंच रहे कांवड़िए, पुलिस ने बॉर्डर से वापस भेजे 800 वाहन

पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि वह बस से हरिद्वार आए थे और यहां से वापस गंगाजल लेकर पंजाब के संगरूर जा रहे हैं। पुलिस ने इसके बाद गंगाजल से शिवालय में अभिषेक कराया और चमकौर सिंह, गुरुपाल सिंह, गुरुप्रीत सिंह व बब्लू सिंह के खिलाफ आपदा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद उन्हें पंजाब जाने वाली बस में बैठाकर भेजा दिया गया। 

जबरन सीमा में घुसने पर गाड़ी सीज, मुकदमा दर्ज

यूपी के बीरपुर बॉर्डर से जबरन उत्तराखंड में घुसने पर पुलिस ने गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार जा रहे युवकों की गाड़ी सीज कर दी। साथ ही नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

झबरेड़ा में बीरपुर बॉर्डर से हरियाणा निवासी कुछ युवक गाड़ी से हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें बीरपुर बॉर्डर पर रोक लिया और वापस जाने की बात कही, लेकिन वे हरिद्वार जाने की जिद करने लगे।

इस पर पुलिस ने उनकी गाड़ी को सीज कर दिया। एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि बिल्लू, दिनेश, सतीश, प्रवीण, सुनील, अनिल, संजय, जय भगवान निवासी नंद गांव जिला भिवानी हरियाणा के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। साथ ही उनकी गाड़ी को सीज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed