फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Yatra 2021 postponed: 15391 Kanwariya sent back from border in seven days, case filed against 54

कांवड़ यात्रा स्थगित: हरिद्वार से सात दिन में 15391 कांवड़िएं बॉर्डर से भेजे वापस, 54 पर मुकदमा दर्ज

Sun, 01 Aug 2021 07:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 01 Aug 2021 07:13 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के चलते कांवड़ यात्रा प्रतिबंधित है। कांवड़ियों को धर्मनगरी में आने से रोकने के लिए जिले में छह थाना क्षेत्रों के बॉर्डर वाले 10 स्थानों पर चेकिंग हो रही है।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2021 postponed: 15391 Kanwariya sent back from border in seven days, case filed against 54
बॉर्डर पर चेकिंग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार में कांवड़ यात्रा प्रतिबंधित होने के बाद बॉर्डर पर सख्ती जारी है। पिछले सात दिनों में सख्ती के चलते 15391 कांवड़ियों को पुलिस ने बॉर्डर से लौटाया है। वहीं अब तक 29 एफआईआर अलग-अलग थानों में दर्ज कर 52 लोगों को आरोपी बनाया है। 

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के चलते कांवड़ यात्रा प्रतिबंधित है। कांवड़ियों को धर्मनगरी में आने से रोकने के लिए जिले में छह थाना क्षेत्रों के बॉर्डर वाले 10 स्थानों पर चेकिंग हो रही है। 24 जुलाई की मध्य रात्रि से जिले के बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी गई थी। 25 जुलाई से एक अगस्त तक पुलिस ने इन बॉर्डरों से 15391 कांवडियों को वापस भेजा गया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड: कोविड कर्फ्यू को अभी जारी रख सकती है सरकार, लेकिन ऐसा करने वालों काे मिलेगी छूट
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस के मुुताबिक श्यामपुर के चिडियापुर बॉर्डर से एक अगस्त की रात तक 581 कांवड़ियों के साथ ही 130 वाहनों को वापस भेजा गया। मंगलौर के नारसन बॉर्डर से 11139 कांवड़ियों व 1901 वाहनों को लौटाया गया है।

भगवानपुर के मंडावर बॉर्डर से 1398 कांवड़ियों 298 वाहनों को वापस किया। जबकि काली नदी बॉर्डर से 1436 कांवडियों व 141 वाहनों को लौटाया गया है। खानपुर के पुरकाजी से 216 कांवड़ियों व 54 वाहनों को बालावाली से 32 कांवड़ियों चार वाहनों और दल्लावाला से 50 कांवड़ियों व 11 वाहनों को लौटाया गया है। झबरेड़ा के गोकुलपुर बॉर्डर से 100 कांविड़यों को व बीरपुर से 34 कांवड़ियों और दो वाहनों को वापस भेजा। 

महामारी एक्ट में 1116 पर कार्रवाई 

सात दिनों के भीतर पुलिस ने सामाजिक दूरी के नियमों को पालन न करने पर 1161 लोगों पर महामारी एक्ट में कार्रवाई करते हुए 11,1600 रुपये का जुर्माना वसूला है। वहीं मास्क न पहनने पर 33 लोगों पर कार्रवाई करते हुए 15500 रुपये का जुर्माना वसूला है। 

15 कांवडियों को किया क्वारंटीन
पुलिस ने गंगाजल लेकर जाने वाले 15 कांवड़ियों को क्वारंटीन किया है। वहीं 54 कांवड़ियों पर अन्य कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही सात दिनों में 1,27,100 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। 

बॉर्डर पर जिला पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कांवड़ियों के वाहनों को वापस भी भेजा जा रह है।
 - सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस, एसएसपी हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed