फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Yatra 2021 postponed: 33 sector magistrates deployed to prevent Kanwariya from coming to Haridwar

कांवड़ यात्रा स्थगित: कांवड़ियों को हरिद्वार आने से रोकने के लिए 33 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात 

Sun, 25 Jul 2021 10:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 25 Jul 2021 10:23 PM IST
सार

जोन एक में सात सेक्टर बनाए गए हैं। जोन के प्रभारी एसडीएम गोपाल सिंह चौहान हैं। जबकि सेक्टर एक में हरकी पैड़ी, मालवीय घाट, घंटाघर महिला और महिला घाट एवं ब्रह्मकुंड का मजिस्ट्रेट राज्य कर अधिकारी सुनील कुमार चंदोला को बनाया गया है।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2021 postponed: 33 sector magistrates deployed to prevent Kanwariya from coming to Haridwar
हरिद्वार में कांवड़ियों को रोकने के लिए तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ यात्रा प्रतिबंधित होने के बाद जिलाधिकारी ने कांवड़ियों को हरिद्वार एवं हरकी पैड़ी पर आने से रोकने के लिए जोनल मजिस्ट्रेटों के बाद रविवार को 33 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती भी कर दी है। 

विज्ञापन


जोन एक में सात सेक्टर बनाए गए हैं। जोन के प्रभारी एसडीएम गोपाल सिंह चौहान हैं। जबकि सेक्टर एक में हरकी पैड़ी, मालवीय घाट, घंटाघर महिला और महिला घाट एवं ब्रह्मकुंड का मजिस्ट्रेट राज्य कर अधिकारी सुनील कुमार चंदोला को बनाया गया है। सेक्टर दो सुभाष घाट, नाई घाट, कुशा घाट, मोती बाजार, गुजरांवाला का मजिस्ट्रेट प्रभारी राज्य कर अधिकारी जयपाल सिंह को बनाया है।
विज्ञापन


सेक्टर तीन के क्षेत्र कांगड़ा घाट से नया संजय पुल, पंतद्वीप पार्किंग और चमकादड़ टापू क्षेत्र का मजिस्ट्रेट राज्य कर अधिकारी फतेह सिंह को बनाया है। सेक्टर पांच हरकी पैड़ी से पोस्ट आफिस तक का प्रभारी ग्रामीण निर्माण विभाग के सहायक अभियंता इंद्र सिंह चौहान को बनाया है। सेक्टर छह में गुजरांवाला चौक से रामप्रसाद गली तक का प्रभारी ग्रामीण निर्माण विभाग के अपर अभियंता सुनील कुमार और सेक्टर सात मनसा देवी क्षेत्र का प्रभारी राज्य कर अधिकारी हुकम सिंह को सौंपा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

दूसरे जोन का मजिस्ट्रेट विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी संतोष कुमार पांडे को बनाया है। इस जोन के अधीन सेक्टर आठ क्षेत्र भीमगोड़ा से दूधाधारी तक है और राज्य कर अधिकारी रतिराम को प्रभारी बनाया है। सेक्टर नौ क्षेत्र दूधाधारी चौक से लेकर आरटीओ चौक तक रहेगा और इसका प्रभारी राज्य कर अधिकारी असद अहमद को बनाया है। सेक्टर दस में दूधाधारी से सप्तऋषि बैरियर से भारत माता मंदिर तक है और प्रभारी राज्य कर अधिकारी रघुवीर को बनाया है। सेक्टर 11 का प्रभारी ग्रामीण निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजीव गर्ग, सेक्टर 12 का ग्रामीण विभाग के अपर अभियंता बिहारी लाल और सेक्टर 13 का प्रभारी एचआरडीए के सहायक अभियंता पंकज पाठक को बनाया है। 

सेक्टर 14 का प्रभारी एचआरडीए के सहायक अभियंता टीसी नौटियाल, सेक्टर 15 का प्रभारी एचआरडीए के ही सहायक अभियंता शांति सिंह रावत को बनाया है। सेक्टर 16 का प्रभारी डीसी रमोला, सेक्टर 17 का अमन अनिरुद्ध, सेक्टर 18 का मो परवेज, सेक्टर 19 का लक्ष्मण सिंह और 20 का प्रभारी महेश कुमार को बनाया है। 21 सेक्टर का प्रभारी सुनील कुमार, 22 का शिपाल सिंह, 23 का नवनीत सिंह, 24 का चंद्रमोहन सिंह, 25 का देवेंद्र सिंह, 26 का ललित मोहन 27 का हुकम सिंह को दायित्व सौंपा है। 28 का प्रभारी सिद्धार्थ सिंह, 29 का उत्तम कुमार, 30 का एसएस तोमर, 31 का हरिकिशन, 32 का प्रफुल्ल चंदोला, 33 का राम लाल जोशी को प्रभारी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed