फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kanwar drown during bath in rishikesh

ऋषिकेश में नहाते हुए नियंत्रण खो बैठा कांवड़िया, डूबने से मौत

Mon, 17 Jul 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Mon, 17 Jul 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
kanwar drown during bath in rishikesh
drown

ऋषिकेश में कालीकुंड झरने में नहाते हुए एक कावंड़िया नियंत्रण खो बैठा और डूबने लगा। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने कोशिश की लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, थाना लक्ष्मणझूला पुलिस के अनुसार जलाभिषेक के लिए नीलकंठ धाम जा रहा कांवड़िया आशु (30) पुत्र मोहनलाल निवासी मंगोलपुरी, दिल्ली नीलकंठ रोड स्थित कालीकुंड झरने में दोपहर करीब डेढ़ बजे साथियों के साथ नहाने पहुंचा।
विज्ञापन


इसी बीच गहराई में जाने से वह झरने में डूब गया। उसके साथियों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने झरने में उसकी तलाश शुरू की। कांवड़िया आशु का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि मृतक के परिजनों को घटना के बाबत सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष प्रदीप राणा ने बताया कि श्रावणयात्रा के दौरान संवदेनशील इलाकों में कांवड़ियों को नहाने से रोका जा रहा है। इसके लिए पुलिसकर्मियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed