फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Bike rider youth going to Haridwar to collect Gangajal dies in road accident Kashipur Uttarakhand news

Rudrapur: गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहा था बाइक सवार युवक, टोल प्लाजा के पास ट्रक की चपेट में आने से मौत

Mon, 10 Jul 2023 01:41 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर (ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर (ऊधम सिंह नगर) Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 10 Jul 2023 01:41 PM IST
सार

कुंडा थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार बादल को अपनी चपेट में ले लिया। बादल का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे की खबर के बाद से परिवार में मातम पसरा है।

विज्ञापन
Kanwar Bike rider youth going to Haridwar to collect Gangajal dies in road accident Kashipur Uttarakhand news
हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत - फोटो : amar ujala

विस्तार

रूद्रपुर से हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे बाइक सवार एक युवक की कुंडा थाना स्थित टोल प्लाजा के पास ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। साथ ही ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


रूद्रपुर के सुभाष कॉलोनी निवासी बादल (22) पुत्र राजू अपने भाई पंकज और दोस्त शिवम पुत्र दलीप दास व परवेस कोहली पुत्र बृजलाल के साथ रात लगभग 12 बजे  रूद्रपुर से हरिद्वार गंगाजल लेने दो बाइक से निकले थे। इसी दौरान कुंडा थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के पास रात लगभग 3 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार बादल को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

 

 

हादसे में बादल की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठा बादल का दोस्त शिवम घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर हादसे की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठेली लगाकर करता था घर का भरण-पोषण
पुलिस ने सुबह ही पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के मुताबिक बादल तीन भाई पंकज व कन्हैया थे। बताया बादल अविवाहित है और ठेली लगाकर घर का भरण-पोषण करता था। उधर कुंडा थाना प्रभारी दिनेश चंद्र ने बताया आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लेकर ट्रक कब्जे में लिया है।

सड़क किनारे ट्रक बन रहे हादसे का कारण
श्रावण मास में कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले प्रशासन ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन प्रशासन की लापरवाही के चलते कुंडा थाना के पास स्थित टोल प्लाजा के पास सड़क के दोनों ओर ट्रकों की कतार लगी रहती है। जबकि इस समय जसपुर मार्ग पर कांवड़ में गंगाजल लेकर कांवरियें बाइक, ट्रैक्टर-ट्राली से आ-जा रहे हैं। परिजनों ने आरोप लगाया कि यदि सड़क किनारे ट्रक खड़े नहीं होते तब यह हादसा नहीं होता।

ये भी पढ़ें...Dehradun: शिवालय में जल चढ़ाने गई किशोरी से पुजारी ने की छेड़छाड़, गाल पर काटा, लोगों ने की धुनाई, गिरफ्तार

परिजन बता रहे हैं कि वह हरिद्वार से गंगाजल लेने दोस्तों के साथ जा रहा था। जब वह वहां से गंगाजल लेकर लौटता तब हम उसे कांवरियां मानते। टोल प्लाजा के पास ट्रक इसलिए खड़े हैं क्योंकि शहर में भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। -अभय प्रताप, एसपी काशीपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed