{"_id":"000e70fbb63f5ff4c33f656ad2208392","slug":"kanupriya-will-participate-in-commonwealth-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉमनवेल्थ में दम दिखाएगी दून की कनुप्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉमनवेल्थ में दम दिखाएगी दून की कनुप्रिया
अंशुल डांगी/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 21 Sep 2013 05:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा में होने वाली कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में देहरादून की कनुप्रिया भाटिया भी अपना दम दिखाएंगी।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में कनुप्रिया के रूप में उत्तराखंड की एकमात्र खिलाड़ी को जगह मिल सकी है। दून इंटरनेशनल स्कूल से 10वीं की पढ़ाई कर रही कनुप्रिया राजपुरा एनक्लेव में रहती हैं और वो 11 से 13 अक्टूबर तक कनाडा के मोट्रिपल शहर में आयोजित हो रही प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
तीन साल की उम्र से सीख रहीं हैं कराटे
कनुप्रिया ने बताया कि प्रतियोगिता में वे कैडेट वर्ग की 55 प्लस भार वर्ग की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। खेल के प्रति रुझान के बारे में उन्होंने बताया कि तीन साल की उम्र में उनके पिता विक्रम भाटिया ने उनको कराटे सीखने के लिए भेजा। उनको इसमें काफी मजा और धीरे-धीरे उन्होंने इस शौक को अपना लिया।
विज्ञापन
पढ़ें, दुकानों से बरामद हुई आधा क्विंटल पॉलिथिन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन
2008 और 2009 नेशनल प्रतियोगिता - कांस्य
2010, 2012 और 2013 नेशनल इंडिपेंडेंस कप - स्वर्ण
2013 राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता - कांस्य
काता और कुमेति दोनों में है माहिर
कनुप्रिया कराटे के काता और कुमेति दोनों प्रकारों में माहिर है, जिस कारण वे दोनों इवेंट में एक साथ प्रतिभाग कर लेती हैं। कनुप्रिया के कोच संजीव कुमार ने बताया कि कुमेति फाइट गेम है। जिसमें अलग-अलग वेट ग्रुप में फाइट होती है। वहीं काता डेमो फाइट गेम है। इसमें हर वेट वर्ग का खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकता है और किक, बॉक्सिंग, तकनीकि का प्रजेंटेशन दिया जाता है।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें...