फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanti Das and Trepan Rana

कांति दास और त्रेपन राणा बने निर्विरोध ग्राम प्रधान

Sun, 15 Sep 2019 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Kanti Das and Trepan Rana
धोरा पुड़िया के ग्राम प्रधान त्रेपन राणा। - फोटो : VIKAS NAGAR
ग्राम पंचायत मसराड़ और धोरा पुड़िया के ग्रामीणों ने खुली बैठक कर निर्विरोध ग्राम प्रधान का चयन किया है। मसराड़ ग्राम पंचायत के अंतर्गत कांति दास और धोरा पुड़िया में त्रेपन राणा को ग्राम प्रधान चुना गया। मालूम हो कि अब तक मसराड़ और धोरा पुड़िया समेत क्षेत्र की नौ ग्राम पंचायतों में निर्विरोध ग्राम प्रधान का चयन हो चुका है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मसराड़ में आयोजित बैठक में मसराड़ और ललऊ के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। इससे पहले पांच वर्ष पूर्व भी ग्रामीणों ने निर्विरोध रूप से ग्राम प्रधान के पद पर ललऊ निवासी सुनीता देवी का चयन किया था। इस बार भी ग्रामीणों ने मसराड़ निवासी 38 वर्षीय कांति दास को ग्राम प्रधान चुना। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान कांति दास का कहना है कि वह ग्राम पंचायत के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। गांव के प्रत्येक नागरिक को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके, इसके लिए वह पूरी कोशिश करेंगे। बैठक में स्याणा श्याम सिंह चौहान, पूर्व प्रधान सुनीता देवी, नरेंद्र सिंह, शमशेर सिंह, खीम सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह, भोपाल सिंह, मुन्ना सिंह, भाव सिंह, इंदर सिंह, नरेंद्र सिंह, संजय सिंह, शूरवीर सिंह, सुंदर सिंह, पूरण सिंह, दीवान सिंह, भवानू दास, सरदार सिंह, प्रताप सिंह, खीमा दास, शिब्बा दास, सज्जू दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर ग्राम पंचायत धोरा पुड़िया में आयोजित खुली बैठक में धोरा और पुड़िया के ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। इसमें पहली बार निर्विरोध रूप से त्रेपन राणा को ग्राम प्रधान चुना गया। त्रेपन राणा (53) लंबे समय से गांव में सामाजिक सरोकार से जुड़े हुए हैं। वह इंटरमीडिएट पास हैं। इस दौरान जयवीर रावत, दीवान सिंह चौहान, सरदार सिंह चौहान, सरिता देवी, पिंटू राणा, जगपाल राणा, विपिन चौहान आदि मौजूद रहे।

मसराड़ ग्राम पंचायत के प्रधान कांति दास।

मसराड़ ग्राम पंचायत के प्रधान कांति दास।- फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed