फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kanoongo will also go on strike before diwali

मानो सरकार वरना दिवाली से पहले कानूनगो भी गए

Sun, 27 Oct 2013 06:55 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 27 Oct 2013 06:55 PM IST
विज्ञापन
kanoongo will also go on strike before diwali

दिवाली से ऐन पहले कानूनगो महासंघ ने भी हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। संघ के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सुरेशचन्द्र डबराल का कहना है कि शासन लंबे समय से वार्ता के बावजूद कर्मचारियों को बरगला रहा है, जिसके चलते संघ ने यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन


राज्य कर्मचारियों की हड़ताल के बाद अब कानूनगो भी आंदोलन की राह पर चल पड़े हैं। वेतन विसंगति, पदोन्नति समेत विभिन्न मांगों पर कानूनगो संघ ने एक नवंबर से हड़ताल का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन


शासन से वार्ता की जाएगी
शनिवार को लक्ष्मणझूला स्थित डीएम कैंप कार्यालय में प्रांतीय अध्यक्ष हेमराज चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्यभर से करीब एक सौ रजिस्ट्रार कानूनगो शामिल हुए। उन्होंने वेतन विसंगति, कोटिक्रम सूची, पदोन्नति आदि लंबित मांगों पर चरचा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णय लिया गया कि संबंधित मुद्दों के शीघ्र निराकरण के लिए शासन से वार्ता की जाएगी। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर भावी रणनीति पर विचार होगा।

परिषद का समर्थन किया
बैठक में कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड द्वारा की जा रही हड़ताल का समर्थन किया गया, उन्होंने परिषद की मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं होने पर एक नवंबर से हड़ताल का ऐलान किया है।


उधर, इस मौके पर संघ कार्यकारिणी के चुनाव हुए जिसमें सुरेश डबराल अध्यक्ष, जसपाल राणा महासचिव, बनवारी लाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अब्दुल हबीब कनिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेश नौडियाल कोषाध्यक्ष और हरीश आडिटर चुने गए। बैठक में प्रेम सिंह, भारत मोहन नेगी, जनार्दन प्रसाद गौड़, मुन्नराम वर्मा, एसएस चौहान, राजेंद्र प्रसाद पोखरियाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed