{"_id":"5d791fab8ebc3e012e1f356f","slug":"kamna-murder-case-police-filed-rinku-murder-lawsuit-on-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामना हत्याकांड: हत्यारोपियों पर रिंकू की हत्या का भी मुकदमा दर्ज, भाई ने कराई रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कामना हत्याकांड: हत्यारोपियों पर रिंकू की हत्या का भी मुकदमा दर्ज, भाई ने कराई रिपोर्ट
Thu, 12 Sep 2019 08:49 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 12 Sep 2019 08:49 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुटीक संचालिका कामना रोहिल्ला की हत्या में शामिल चारों आरोपियों के खिलाफ रिंकू उर्फ अजय वर्मा की हत्या का मुकदमा भी पुलिस ने दर्ज कर लिया है। आरोपियों ने कामना की हत्या में फंसाने को एक साल पहले ही रिंकू को मारकर शव राजस्थान के जंगल में फेंक दिया था। कामना की हत्या में पकड़ में आने के बाद आरोपियों ने रिंकू के मर्डर का राज खोला था।
विज्ञापन
कामना रोहिल्ला की हत्या करने वाले सुपारी किलर गौरव शर्मा निवासी सरधना, मेरठ को रिमांड पर लेकर पुलिस राजस्थान के लिए रवाना हुई थी, जहां पर कपड़ों और फोटो के आधार पर छह नवंबर 2018 को मिले लावारिस शव की पहचान रिंकू उर्फ अजय वर्मा के रुप में हुई थी। रिंकू के पोस्टमार्टम में संरक्षित डीएनए सैंपल का मिलान मां के ब्लड से कराएगी, ताकि वैज्ञानिक तौर पर इसकी पुष्टि हो सके।
विज्ञापन
एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि राजस्थान से लौटने के बाद एसओ दिलबर नेगी ने रिंकू के परिजनों से संपर्क साधा था। रिंकू के छोटे भाई गौरव वर्मा ने बुधवार को तहरीर देकर अशोक रोहिल्ला, गौरव शर्मा, दीपक शर्मा और परवेज निवासी सरधना को आरोपी बनाया है। इनमें परवेज फरार है। जबकि तीनाें आरोपी कामना हत्याकांड में जेल में बंद हैं। उन्होंने बताया कि फरार परवेज उर्फ बदरू की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन