फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kalsi's Jitendra won two medals in the National Arm Wrestling Competition.

Dehradun News: कालसी के जितेंद्र ने राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में जीते दो पदक

Sat, 06 Jun 2026 06:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
Kalsi's Jitendra won two medals in the National Arm Wrestling Competition.
कालसी। गुजरात स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में आयोजित नेशनल आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में जौनसार-बावर क्षेत्र के कालसी निवासी खिलाड़ी जितेंद्र सिंह चौहान ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दाएं और बाएं हाथ की दोनों प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

उन्होंने राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता के 100 किलोग्राम दायां हाथ वर्ग में रजत पदक व बायां हाथ स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। अब उनका चयन आगामी वर्ल्ड आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है जो दिल्ली में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने युवाओं से खेलों में आगे आने और अपनी प्रतिभा को निखारने का आह्वान किया। उन्होंने कहा यदि किसी खिलाड़ी की आर्म रेसलिंग में रुचि है तो वह उनसे संपर्क कर इस खेल की जानकारी और प्रशिक्षण संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त कर सकता है। गुजरात में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 2500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed