फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kalsi-Chakrata motorway remained closed for five and a half hours

Dehradun News: साढ़े पांच घंटे बंद रहा कालसी-चकराता मोटरमार्ग

Thu, 04 Jul 2024 06:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Kalsi-Chakrata motorway remained closed for five and a half hours
मलबा आने से जौनसार बावर की लाइफलाइन कालसी-चकराता मोटरमार्ग करीब साढ़े पांच घंटे बंद रहा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। वहीं, लोक निर्माण खंड देहरादून, चकराता, साहिया और पीएमजेएसवाई के आठ अन्य मोटरमार्ग भी मलबा आने से बंद हो गए। लोक निर्माण विभाग जेसीबी से मलबा हटाने में जुटी रही।
विज्ञापन


बुधवार को मूसलधार बारिश के बीच दोपहर करीब एक बजे जजरेड, खच्चर घाटी, चामड छील, अनाड़ी में मलबा आ गया। इससे कालसी-चकराता मोटर मार्ग बंद हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहन फंस गए। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब तीन घंटे बाद शाम चार बजे लोक निर्माण विभाग ने मलबा हटाने के बाद मोटरमार्ग को यातायात के लिए खोल दिया। शाम पांच बजे फिर से जजरेड में मलबा आ गया। देखते-देखते मोटरमार्ग पर वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। करीब 50-60 वाहन फंस गए। शाम को करीब 7.30 बजे लोक निर्माण विभाग ने मोटरमार्ग से मलबा हटाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन

लोनिवि खंड साहिया क्षेत्र कोठा-तारली उबरेऊ मोटरमार्ग और कोटा-पंजिया बैंड मोटरमार्ग भी जगह-जगह मलबा आने से बंद हो गए। कोटी-इच्छाड़ी मोटरमार्ग और बैंजू-क्वेथा- खातर मोटरमार्ग मंगलवार रात को बंद हुआ था। बुधवार शाम को मलबा हटाने के बाद खोल दिया गया। लोनिवि खंड साहिया के अधिशासी अभियंता प्रत्युष कुमार ने बताया कि मोटरमार्ग से यातायात का संचालन हो रहा है। वहीं, चकराता-लाखामंडल मोटरमार्ग मंगलवार से बार-बार मलबा आने से बंद होता रहा। बुधवार को फिर से मलबा आ गया। इसके बाद यातायात ठप हो गया। लोनिवि के सहायक अभियंता आदित्य ठाकुर ने बताया कि मोटरमार्ग से मलबा हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, खारसी माटरमार्ग, सुनाई से पेनुवा मोटरमार्ग, अटल पुल-रोहता खड्ड मोटरमार्ग मलबा आने से मंगलवार रात को फिर से बंद हो गए थे। सभी जगहों से मलबा हटाया जा रहा था। विकासनगर ब्लॉक क्षेत्र का लांघा-मदरसू मोटरमार्ग और गडूल सकरौल मोटरमार्ग भी मलबा आने से बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed