फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kalash Yatra was taken out at the beginning of the Katha.

Dehradun News: श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर निकाली कलश यात्रा, गीतों पर झूमे भक्त

Sun, 04 Jan 2026 08:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra was taken out at the beginning of the Katha.
श्री महाकाल सेवा समिति की ओर से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ के प्रथम दिन श्री
- तिलक रोड स्थित तुलसी प्रतिष्ठान में कथा सुनने के लिए जुटे भक्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। श्री महाकाल सेवा समिति की ओर से श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर श्री झंडा साहिब से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें गीतों पर झूमते हुए श्रद्धालु कथा स्थल तक पहुंचे। तिलक रोड स्थित श्री तुलसी मंदिर प्रतिष्ठान में कथाव्यास आचार्य सुभाष जोशी ने कहा कि भागवत गीता से ज्ञान और न्याय की सीख मिलती है, जीवन जीने की राह मिलती है। समिति के अध्यक्ष रोशन राणा ने बताया कि कथा 11 जनवरी तक हर दिन दोपहर दो से शाम पांच बजे तक चलेगी। इस अवसर पर संरक्षक सुधीर जैन, अश्वनी अग्रवाल, आलोक जैन, अनिरुद्ध जिंदल, रोशन राणा, बालकृष्ण, संजीव गुप्ता, विनय प्रजापति ,गौरव जैन, अनुष्का राणा, कृतिका राणा, नितिन अग्रवाल, हिमांशु आदि मौजूद रहे।

--------
कृष्ण जन्म की लीला का वर्णन, गीतों पर झूमे भक्त
देहरादून। अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जनसेवा समिति की ओर से गुरु रोड स्थित एक पैलेस में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्म की लीला का वर्णन किया गया। यहां हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की... समेत अन्य भजनों पर भक्त खूब झूमे। कथाव्यास धीरज बावरा ने कहा कि जो भक्त आंखों से प्रभु का दर्शन, कानों से भजन सुनने, हाथों से भगवान की सेवा, मुख से भगवान का भजन आदि करते हैं, उन्हें रूप, जय और यश की प्राप्ति होती है। कलयुग में मात्र भागवत पुराण ही समस्त वेदों और पुराणों का सार तत्व ग्रंथ है। इसका श्रवण हमेशा करते रहना चाहिए। कथा के साथ ही निशुल्क चिकित्सा और रक्तदान शिविर भी लगाया गया। इसमें 59 लोगों की स्वास्थ्य की जांच और 29 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर अध्यक्ष अरुण शर्मा, रुचि शर्मा, सुशील शर्मा, रजत शर्मा, संजय कुमार गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed