फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kailas mansarovar yatra.

कैलास मानसरोवर यात्राः दार्चिन पहुंचा यात्रियों का पहला जत्था

Tue, 23 Jun 2015 12:16 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी-डीडीहाट
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी-डीडीहाट Updated Tue, 23 Jun 2015 12:16 PM IST
विज्ञापन
kailas mansarovar yatra.

कैलास मानसरोवर यात्रियों का पहला जत्था सोमवार को तिब्बत के दार्चिन में प्रवेश कर गया है। दूसरे दल के सदस्य गुंजी में हैं और तीसरे दल के यात्री गाला पड़ाव पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


दूसरे यात्री दल की एक सदस्य गुंजी से ही वापस लौट गई है। रविवार को भी पहले दल की एक यात्री तकलाकोट से पारिवारिक दिक्कतों के चलते वापस लौट गई थी। कुमाऊं मंडल विकास निगम के मंडलीय प्रबंधक (पर्यटन) डीके शर्मा ने बताया कि दूसरे दल के सदस्यों का गुंजी में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है।
विज्ञापन


कुछ यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण यात्रा शुरू होने से पहले भी किया जाएगा। यात्रियों के अगले पड़ाव को रवाना होने से एक घंटा पहले यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की असली संख्या पता लग सकेगी। उन्होंने बताया कि पहला यात्री दल के 57 सदस्य सोमवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे तिब्बत के दार्चिन पहुंचे, जबकि तीसरा दल गाला पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, डीडीहाट से मिली सूचना के मुताबिक दूसरे दल की एक सदस्य बिहार की कृष्णा पांडे (59) गुंजी से वापस लौट आई हैं। इससे पहले प्रथम दल की यात्री कविता अरोरा तकलाकोट से वापस लौट आई थीं। कृष्णा पांडे भी पारिवारिक दिक्कतों के कारण यात्रा स्थगित कर रही हैं।


यात्रियों ने गुंजी स्थिति मानसरोवर वन में पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के लिए आईटीबीपी के प्रयास की सराहना की। आईटीबीपी सातवीं वाहिनी के सेनानी केदार सिंह रावत ने बताया कि यात्री मंगलवार से कैलास मानसरोवर की परिक्रमा शुरू करेंगे। दूसरे दल के यात्री मंगलवार को नाभीढांग जाएंगे।

24 जून की सुबह यह यात्री दल तिब्बत में प्रवेश करेगा। सेनानी केदार सिंह रावत ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed