फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kailas mansarovar yatra

कैलास मानसरोवर यात्राः फंसा पांचवा जत्था

Fri, 18 Jul 2014 06:03 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 18 Jul 2014 06:03 PM IST
विज्ञापन
kailas mansarovar yatra

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में भारी बारिश के चलते फंसे कैलास मानसरोवर यात्रा पर गया पांचवे जत्थे को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इस जत्थे में करीब 50 लोग हैं। सभी यात्री हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन


मानसरोवर यात्रा पर गया यह जत्था अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मार्ग पर फंसा हुआ था। प्रशासन द्वारा इन लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इसके साथ ही कुमाऊं में भारी बारिश के चलते सभी नदी व नाले उफान पर हैं। मलबा आने से टनकपुर-पिथौरागढ, पिथौरागढ़-अल्मोड़ा, हल्द्वानी-भवाली, नैनीताल-कालाढूंगी सहित कई अन्य सड़के बंद हो गई हैं।
विज्ञापन


उधर लगातार हो रही बारिश से पहाड़ पर कई मार्ग गुरुवार को भी बंद रहे। मलबा आने से तवाघाट से नारायण आश्रम और तवाघाट से सोबला जाने वाली सड़क बंद हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चोरगलिया में नाले के उफान में बही बस

kailas mansarovar yatra

सड़क बंद होने से यात्रा पूरी कर लौट रहे कैलास यात्रियों के पांचवें दल को सिर्खा से मांगती के रास्ते पिथौरागढ़ आना पड़ा था। 

इधर, हल्द्वानी में चोरगलिया में शेर नाले के उफान में आने से हल्द्वानी आ रही बस बह गई, जिससे बस में बैठे 10 यात्री फंस गए।

बाद में ग्रामीणों की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। गुरुवार को हल्द्वानी-सितारगंज मार्ग करीब पांच घंटे बंद रहा।

नैनीताल जिले में नैनीताल-कालाढूंगी, बेतालघाट-गर्जिया, डालकन्या-गोनियारो, पहरियाधार-सुरंग, मंगोली- खमारी-थापला, छीड़ाखान-
अमजड़ मार्ग भूस्खलन के चलते बंद रहे।

भीमताल-रानीबाग, बेतालघाट-गर्जिया मार्ग भी मलबा आने से बंद हो रहा। पिथौरागढ़ में जौलजीबी-मुनस्यारी मार्ग गुरुवार को दूसरे दिन भी बंद रहा।

देवलथल-कनालीछीना मार्ग तीसरे दिन भी नहीं खुल सका। पिथौरागढ़ में महाकाली और सरयू खतरे के निशान के करीब पहुंच गई हैं।

महाकाली का जलस्तर खतरे के निशान पर

kailas mansarovar yatra

महाकाली का जलस्तर गुरुवार को 888.8 मीटर नापा गया। महाकाली का खतरे का निशान 890 मीटर पर लगा है। सरयू का जल स्तर 447.8 मीटर तक पहुंच गया है।

इसका खतरे का निशान 453 मीटर पर लगा है। रामनगर में कोसी का जलस्तर 2167 क्यूसेक और हल्द्वानी में गौला का जलस्तर 20683 क्यूसेक तक पहुंच गया है।

रकसिया नाला आसपास रहने वालों के लिए मुसीबत बनकर टूटा है। नाले के पानी से धान की पौध बर्बाद हो गई है। पहाड़ पर हुई बारिश से ऊधमसिंह नगर में लेवड़ा में उफान आ गया है।

यहां के दर्जनभर गांव जलमग्न हो गए हैं। इसके चलते नैनीताल स्टेट हाइवे चार घंटे बंद रहा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और कैदियों को ले जा रही पुलिस की गाड़ी भी फंसी रही।

सितारगंज में विकराल बनी बैगुल ने झाड़ी बरुआबाग गांव में कहर बरपा दिया। दर्जनों घरों में पानी घुस गया। करीब 10 एकड़ गन्ने की फसल भी बर्बाद हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed