फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kailas mansarovar pilgrimage woman dead.

कैलास यात्री महिला की तिब्बत में मौत

Mon, 29 Jun 2015 10:00 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, डीडीहाट/धारचूला (पिथौरागढ़)
ब्यूरो / अमर उजाला, डीडीहाट/धारचूला (पिथौरागढ़) Updated Mon, 29 Jun 2015 10:00 AM IST
विज्ञापन
kailas mansarovar pilgrimage woman dead.

कैलास मानसरोवर की यात्रा पूरी कर लौट रहे पहले दल में शामिल दिल्ली निवासी महिला यात्री वीना गुप्ता की भारतीय सीमा में प्रवेश करने से ठीक पहले मौत हो गई।

विज्ञापन


उनका शव अभी लिपुलेख दर्रे से करीब चार किलोमीटर दूर तिब्बत में है। दल में शामिल शेष 56 यात्री महिला के शव को मौके पर छोड़कर रविवार सुबह लिपुलेख दर्रा पार कर भारतीय क्षेत्र में आ गए हैं। आईटीबीपी और जिला प्रशासन ने घटना की जानकारी विदेश मंत्रालय को दे दी है। विदेश मंत्रालय से शव लाने के लिए जैसे ही निर्देश मिलेंगे, उसी के अनुसार अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन


आईटीबीपी सातवीं वाहिनी के नियंत्रण कक्ष को रविवार सुबह करीब आठ बजे सूचना मिली कि पहले दल में शामिल दिल्ली के प्रेमगली बड़ा बाजार कश्मीरी गेट निवासी वीना गुप्ता (54) की लिपुलेख दर्रे से करीब चार किलोमीटर दूर तिब्बती क्षेत्र में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीबीपी के अधिकारियों ने बताया कि महिला यात्री की मौत माउंटेन सिकनेस के कारण हुई है। बताया गया कि लिपुलेख के उस पार तिब्बत में अभी भारी बर्फ है, जिसे चीन ने अब तक नहीं हटाया है। इस कारण यात्रियों को बर्फ में चार किलोमीटर पैदल चलना पड़ा था, यदि सड़क ठीक होती तो यात्रियों को मात्र 100 मीटर ही पैदल सफर करना पड़ता।

आईटीबीपी के सेनानी केदार सिंह रावत ने बताया कि शव लाने के लिए विदेश मंत्रालय से मदद मांगी गई है। डीएम सुशील कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी विदेश मंत्रालय को दे दी गई है।

फिलहाल, महिला के शव को लाने के लिए जो भी मदद की जरूरत होगी, उसे प्रशासन उपलब्ध कराएगा। वहीं, कैलास यात्रियों के पहले दल को जाते समय भी लिपुलेख दर्रे में मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

आईटीबीपी के सेनानी रावत ने बताया कि यात्री की मौत की सूचना मिलते ही उन्होंने 20 जवानों की टीम लिपुलेख दर्रे तक भेज दी थी, लेकिन शव नहीं पहुंचा। अब विदेश मंत्रालय चीन के अधिकारियों से बात करने के बाद भी इसका कोई समाधान निकालेगा।


साथी को खोने से यात्री दुखी
मृत महिला यात्री वीना गुप्ता के साथ यात्रा में परिवार का कोई सदस्य नहीं था। अन्य यात्रियों को वीजा प्रतिबंधों के चलते निर्धारित समय पर लिपुलेख दर्रा पार करना पड़ता है। इस कारण दल के अन्य सभी सदस्यों को दर्रा पार करना पड़ा। बताया गया कि अपने एक साथी को खोने से सभी यात्री बेहद दुखी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed