फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jyotish mahakumbh 2019 know your future by naturopathy and mind

ज्योतिष महाकुंभ 2019 : कोई करेगा नेचुरोपैथी से समाधान, कोई दिमाग पढ़कर बताएगा निदान

Fri, 26 Apr 2019 08:34 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 26 Apr 2019 08:34 AM IST
विज्ञापन
Jyotish mahakumbh 2019 know your future by naturopathy and mind
ज्योतिष महाकुंभ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ में ज्योतिषी आपकी चिंताओं का समाधान अलग-अलग तरीकों से करेंगे। कोई नेचुरोपैथी से समाधान करेगा तो तो कोई दिमाग पढ़कर रास्ता सुझाएगा। एक व दो मई को होने वाले ज्योतिष महाकुंभ में भविष्य जानने की अलग-अलग विधाओं के लिए प्रसिद्ध विद्वान जनता के लिए उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन


पिछले तीन वर्षों के दौरान सफल ज्योतिष महाकुंभ की श्रृंखला में इस वर्ष भी देशभर के 150 से अधिक जाने-माने ज्योतिषी, रत्न शास्त्री, अंक शास्त्री, हस्त रेखा विशेषज्ञ, वास्तुशास्त्री, टैरो कार्ड रीडर समेत अन्य विधाओं के विशेषज्ञ एक व दो मई को दून में जुटेंगे।
विज्ञापन


एक मई को ग्राफिक एरा विवि के सभागार में कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ होगा। उद्घाटन महामहिम राज्यपाल बेबीरानी मौर्य करेंगी। इसके बाद पूरा दिन लोग देशभर के प्रतिष्ठित ज्योतिषियों से मुलाकात कर अपने सवाल पूछ सकेंगे। कार्यक्रम में प्रवेश पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन हो सकते हैं महाकुंभ में शामिल

आप भी दो दिन चलने वाले अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए आपको पटेलनगर स्थित अमर उजाला कार्यालय में निशुल्क पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद आप लगातार दो दिन तक ज्योतिष महाकुंभ में शामिल हो सकते हैं। ज्योतिषियों के विचार सुन सकते हैं। दूसरे दिन सेमिनार के दौरान किसी को भी परामर्श का मौका नहीं दिया जाएगा। इसके लिए आप अमर उजाला के नंबर 9675201318 पर कॉल कर अपना नाम और फोन नंबर बताकर पंजीकरण करा सकते हैं।

निशुल्क है ज्योतिष महाकुंभ
अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ पूर्ण रूप से निशुल्क है। अगर कोई भी व्यक्ति आपसे इस महाकुंभ में परामर्श के लिए शुल्क मांगता है तो बिल्कुल न दें।

ज्योतिष महाकुंभ के सितारे

नंदिता पांडेय 
नंदिता पांडेय को टैरो कार्ड रीडर के रूप में जाना जाता है। नंदिता पांडेय को मेटाफि जिक्स, ज्योतिष, टैरो और इससे संबंधित तमाम विधाओं में महारत हासिल है। 

डॉ. नीता भेडा 
डॉ. नीता भेडा ने नेचुरोपैथी में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की है। वह एक ई-स्कूल चलाती हैं, जहां छात्रों को आध्यात्म की शिक्षा देती हैं। उन्हें नेचुरोपैथी में खास जानकारी उपलब्ध है। इस बार ज्योतिष महाकुंभ में वह भी नेचुरोपैथी की जानकारी देंगी।

ललित सूरी
ललित सूरी सबकॉन्शियस माइंड रीडर और एनर्जी एनालिसिस्ट हैं। इनके पास वैदिक और वैज्ञानिक क्षेत्र, कॉस्मिक एनर्जी, औरा मैग्निटिज्म, ह्यूमन नेचर, सेल्फ जनरेटेड इमेज, वाइब्रेशन और वाइस हीलिंग में दो दशकों का अनुभव है। इन्हें अवचेतन मन को पढ़ने, ऊर्जा विश्लेषण और कंपन और आवृत्ति के आधार पर उनके वैज्ञानिक समाधान करने में विशेषज्ञता हासिल है।

डॉ. सुरेंद्र कपूर
ज्योतिषाचार्य और वास्तु मार्तंड सुरेंद्र कपूर वास्तु शास्त्र, कर्मकांड, औरा रीडिंग, नामकरण और स्वप्न व्याख्या करने के क्षेत्र में विख्यात हैं। सुरेंद्र कपूर ने एप्लाइड वास्तु, वैदिक ज्योतिष और उपचारात्मक उपायों को अपने विशेष विषयों के रूप में चुना।

नीलम शर्मा
नीलम शर्मा ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में काम कर रही हैं। वह अपनी ज्योतिष भविष्यवाणियों के लिए जानी जाती हैं। वह रत्न विद्या, अष्टक वर्ग, हस्तरेखा और वास्तु शास्त्र में भी माहिर हैं।

आचार्य चंद्रशेखर शास्त्री
आचार्य चंद्र शेखर शास्त्री 40 वर्षों से ज्योतिष और यज्ञ चिकित्सा में अनुसंधानरत हैं। उनका दावा है कि वह 108 भविष्यवाणियां कर चुके हैं, जिनमें से 58 फलीभूत हो चुकी हैं। वर्तमान में ज्योतिष की शोध परंपरा पर कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed