फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Justice for Ankit Bhandari will run the campaign

धाद चलाएगी जस्टिस फॉर अंकित भंडारी, अभियान

Tue, 27 Sep 2022 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 11:24 PM IST
सार

अंकिता को न्याय की मांग को लेकर धाद सोशल मीडिया पर अभियान चलाएगी।जिसमें हर माह, एक दिन स्थानीय स्कूल और कॉलेज में बच्चों और उनके अभिभावकों के साथ जेंडर संबंधी सभाएं करेंगे।इसके साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है।

विज्ञापन
Justice for Ankit Bhandari will run the campaign

विस्तार

अंकिता को न्याय की मांग को लेकर धाद सोशल मीडिया पर अभियान चलाएगी। अभियान में एक लाख लोगों तक बात पहुंचाकर एक हजार मांगपत्र तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

धाद के सचिव तन्मय ममगाईं ने बताया कि धाद की बैठक में तय किया गया कि अंकिता के न्याय के लिए धाद के साथी यथासंभव सहायता करेंगे। धाद जस्टिस फॉर अंकिता के नाम से एक अभियान चलाएगी, जिसमें एक लाख लोगों तक बात पहुंचाने के लक्ष्य के साथ एक हजार मांगपत्र सोशल मीडिया पोस्टर अभियान के रूप में जारी करेंगे। मांगपत्र अंकिता को न्याय और दोषियों को सजा मिले, महिला सुरक्षा के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में राजस्व पुलिस क्षेत्र को रेगुलर पुलिस क्षेत्र बनाने, पर्वतीय क्षेत्र के सभी रिजॉर्ट की वैधानिकता की जांच, स्थानीय ग्राम और जिले के नागरिकों की हिस्सेदारी तय करने, ग्राम सभा की साझीदारी में नियमित सोशल ऑडिट का प्रावधान करने, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन को सरल बनाने आदि की मांग की जाएगी।

कहा कि जस्टिस फॉर अंकिता भंडारी के नाम से एक वर्ष का संकल्प लेंगे। जिसमें हर माह, एक दिन स्थानीय स्कूल और कॉलेज में बच्चों और उनके अभिभावकों के साथ जेंडर संबंधी सभाएं करेंगे। अभियान के पोस्टर के साथ हम अंकिता को न्याय दिलाने के हो रहे संघर्षों की मदद हेतु क्यू आर कोड भी जारी किया जाएगा, जिसके माध्यम से राशि एकत्र कर भेजा जाएगा। इसके साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। बैठक में विकास बहुगुणा, अर्चना ग्वाडी, दयानंद डोभाल, मनोहर लाल, प्रो. विनय आनंद बौड़ाई, उत्तम सिंह रावत, गणेश चंद्र उनियाल, निशा जोशी, माधुरी रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed