फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   judo karate training in uttarakhand government school.

उत्तराखंडः अब सरकार छात्राओं को बनाएगी 'मर्दानी'

Wed, 16 Dec 2015 05:15 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 16 Dec 2015 05:15 PM IST
विज्ञापन
judo karate training in uttarakhand government school.

उत्तराखंड में अब सरकारी स्कूलों की छात्राओं को 'मर्दानी' बनने की ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रदेश के सरकारी स्कूलों की छात्राओं को अगले शिक्षा सत्र से जूडो और कराटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन


देहरादून के दस इंटर कॉलेज और इतने ही हाईस्कूलों से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरूआत होगी। वन एवं खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने खेल एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए इस तरह के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंगलवार को खेल एवं वन मंत्री दिनेश अग्रवाल ने विधानसभा स्थित अपने कक्ष में मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून, खेल विभाग के अधिकारियों एवं बालिका विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की समीक्षा बैठक में कहा कि सरकारी स्कूलों में छात्राओं को जूडो और कराटे के प्रशिक्षण की योजना मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है। इसे अगले शिक्षा सत्र से शुरू किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं को सिखाएं जाएंगे आत्मरक्षा के गुर

judo karate training in uttarakhand government school.

प्रशिक्षण के लिए नवीं से इंटरमीडिएट तक की छात्राओं का चयन किया जाएगा। खेल मंत्री ने कहा कि पहले चरण की सफलता के बाद राज्य के सभी जिलों को इस योजना में शामिल कर छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएं जाएंगे।

इस प्रशिक्षण से जहां जूडो-कराटे आदि प्रशिक्षकों को रोजगार के अवसर मिलेंगे, वहीं प्रशिक्षक भी तैयार होंगे। योजना के तीसरे चरण में पब्लिक स्कूलों की छात्राओं को इसमें शामिल किया जाएगा।

बैठक में उपनिदेशक खेल अजय कुमार अग्रवाल, संयुक्त सचिव खेल लक्ष्मण सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी खाली, खेल अधिकारी एसके सार्नी, प्रधानाचार्य जीजीआईसी लक्खीबाग नीलम जोशी, विनीता रावत, हेमवंती नौटियाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed