{"_id":"afe9be34b1eaa00ce1d2c7e2de900405","slug":"judo-championship-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूडो में गुरु नानक पब्लिक स्कूल का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूडो में गुरु नानक पब्लिक स्कूल का दबदबा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 25 Jan 2014 01:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलास्तरीय सब-जूनियर एवं जूनियर बालक-बालिका जूडो प्रतियोगिता के पहले दिन श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। शुक्रवार को पहले दिन स्कूल के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण और चार रजत पदक जीते।
विज्ञापन
इससे पहले परेड ग्राउंड स्थित जूडो हॉल में जिला खेल अधिकारी राजेश ममगाईं ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी सीबी थापा, जूडो प्रशिक्षक शुभम शर्मा जूडो प्रशिक्षक, सुमित कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बालिका वर्ग में विभिन्न वर्गों के परिणाम इस प्रकार रहे।
44 किग्रा भार वर्ग
- प्रथम- वर्षा राणा, श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल
- द्वितीय- मोहिनी वर्मा, श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल
- तृतीय- आंचल, नारी शिल्प कन्या इंटर कालेज
विज्ञापन
52 किग्रा भार वर्ग
- प्रथम- ममता,श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल
- द्वितीय- सिमरन, श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल
- तृतीय- कमलेश, नारी शिल्प कन्या इंटर कालेज
बालक वर्ग के परिणाम निम्नवत रहे।
45 किग्रा भार वर्ग
- प्रथम- मनीष शाह, श्री गुरु नानक बालक पब्लिक स्कूल
- द्वितीय- प्रमोद पटेल, श्री गुरु नानक बालक पब्लिक स्कूल
- तृतीय- जितेंद्र आर्य, सरस्वती विद्या मन्दिर
60 किग्रा भार वर्ग
- प्रथम- हिमांशु नौडियाल, सरस्वती विद्या मन्दिर
- द्वितीय- बचन सिंह, श्री गुुरु नानक बालक पब्लिक स्कूल
- तृतीय- अभिषेक नेगी, गौतम इंटरनेशनल स्कूल