{"_id":"5dc811808ebc3e5b7c7c2853","slug":"jp-nadda-will-arrive-dehradun-on-15-november-for-bjp-leaders-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 नवंबर को देहरादून आएंगे जेपी नड्डा, कोर ग्रुप समेत सांसदों और विधायकों की लेंगे बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 नवंबर को देहरादून आएंगे जेपी नड्डा, कोर ग्रुप समेत सांसदों और विधायकों की लेंगे बैठक
Mon, 11 Nov 2019 09:58 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 11 Nov 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा 15 नवंबर को देहरादून आ रहे हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद नड्डा का यह पहला उत्तराखंड दौरा है। इस दौरान वे पार्टी के प्रदेश कोर ग्रुप सहित सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
उनके आगमन को लेकर रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित अन्य पदाधिकारियों की बैठक हुई। स्वागत की तैयारियों को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि कार्यकारी अध्यक्ष के देहरादून आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में उनके कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार हुआ।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में नड्डा के आगमन पर जौलीग्रांट हवाई अड्डे से लेकर डोईवाला, रिस्पना पुल और वहां से होते हुए भाजपा प्रदेश कार्यालय आगमन व अलग-अलग स्थानों पर उनके स्वागत का कार्यक्रम बनाया गया। कार्यकारी अध्यक्ष दून में पार्टी पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों व कोर ग्रुप की बैठकों सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।
इस बारे में पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों को जिम्मेदारियां भी दी गई हैं। बैठक में विधायक हरबंस कपूर, विनोद चमोली, खजान दास, सहदेव पुंडीर, मुन्ना सिंह चौहान, उमेश शर्मा काऊ, मेयर सुनील उनियाल गामा, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, सोशल मीडिया प्रदेश सह संयोजक शेखर वर्मा, ब्लॉक प्रमुख, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा प्रकोष्ठों के जिला व महानगर संयोजक व अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।