जेपी जोशी प्रकरणः इस युवती के हाथ सब कुछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चर्चित जेपी जोशी यौन शोषण प्रकरण में पीड़ित युवती की गवाही एक बार फिर नहीं हो सकी। हालांकि, युवती अदालत में पेश हुई। अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी।
यौन शोषण प्रकरण में आरोपी जोशी और सह अभियुक्त कांग्रेस की पूर्व नेत्री रितु कंडियाल के खिलाफ कोर्ट में पहले ही चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। अब युवती की गवाही होनी है।
युवती को दो बार कोर्ट में पेश किया जा चुका है, लेकिन गवाही नहीं हो सकी।
पूरा केस युवती के बयान पर निर्भर
सोमवार को युवती फिर अदालत पहुंची, लेकिन कोर्ट की छुट्टी होने से गवाही नहीं हो पाई। युवती की फाइल अपर जिला जज सप्तम प्रीतू रानी शर्मा की अदालत में पेश की गई। अदालत ने अगली तारीख दे दी।
कानून के जानकारों की मानें तो पूरा केस अब युवती के बयान पर निर्भर करता है। युवती की गवाही मामले में अहम है।
रितु कंडियाल भी सोमवार को पंचम अपर जिला जज नीना अग्रवाल की अदालत में पेश हुई। वहीं जेपी जोशी को भी अदालत में पेश होना था, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने से वह नहीं आए।