{"_id":"997891715adb545d8249605e735df6a2","slug":"jp-joshi-sex-scandal-update-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को फिर चकमा दे गई रितु कंडियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को फिर चकमा दे गई रितु कंडियाल
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 11 Dec 2013 06:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेपी जोशी यौन शोषण प्रकरण में पुलिस और कांग्रेस की निष्कासित नेता रितु कंडियाल में लुकाछुपी का खेल चल रहा है। पुलिस ने रितु की लोकेशन ट्रेस की लेकिन वह फिर पुलिस को चकमा दे गई। पुलिस टीम नैनीताल में रितु की गिरफ्तारी की कोशिश में लगी है।
विज्ञापन
मोबाइल नंबर बदला
सूत्रों के अनुसार, एसटीएफ रितु कंडियाल से संपर्क करने वालों के मोबाइल नंबर लगातार ट्रेस कर रही थी। इस बीच, रितु ने मोबाइल नंबर बदलकर किसी सख्श से बात की। मोबाइल नंबर की लोकेशन भी नैनीताल में निकली। एसटीएफ ने जांच में लगी टीम को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस इस नंबर के जरिए रितु तक पहुंचने की कोशिश में थी। पुलिस ने नैनीताल के एक होटल के बाहर दबिश भी दी। लेकिन तब तक रितु वहां से जा चुकी थी। उसके बाद रितु का मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ हो गया। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि रितु को पुलिस कार्रवाई की जानकारी कैसे मिल रही है।
विज्ञापन
पुलिस को दिया गच्चा
रितु पर युवती को निलंबित अपर सचिव जेपी जोशी से मिलाने और संबंध न बिगाड़ने की बात कहने का आरोप है। पुलिस की जांच में भी रितु की संलिप्तता सामने आई है। दुबई से लौटने के बाद रितु ने पुलिस को गच्चा देकर नैनीताल हाईकोर्ट में गिरफ्तारी पर रोक के लिए अर्जी लगाई है।
महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगेगी
पुलिस की कोशिश है कि अदालत का फैसला आने से पहले ही रितु पर शिकंजा कस लिया जाए। जांच टीम में शामिल पुलिसकर्मियों के मुताबिक रितु से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लग सकती थी।
शुरूआत में पुलिस यही मानकर चल रही थी कि रितु खुद उनके समक्ष पेश होकर मामले से जुड़े तथ्य बता देगी। लेकिन रितु के इस कदम से पुलिस अब उसे लेकर भी फूंक-फूंककर कदम रख रही है।