फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jp joshi sex scandal issue

'शासन की मानें तो जोशी अभी छुट्टी पर हैं'

Wed, 04 Dec 2013 09:00 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 04 Dec 2013 09:00 PM IST
विज्ञापन
jp joshi sex scandal issue

यौन उत्पीड़न के मामले में दो दिन से न्यायिक हिरासत पर चल रहे अपर सचिव के मूल प्रशासनिक विभाग सचिवालय प्रशासन को अभी तक इस बाबत अधिकृत तौर पर जानकारी नहीं है।

विज्ञापन


निलंबन की कार्यवाही शुरू
यदि मीडिया की खबरों का संज्ञान ना लिया जाए तो सचिवालय प्रशासन की नजर में जेपी जोशी मेडिकल लीव पर ही है। हालांकि अनौपचारिक रूप से अपर सचिव के निलंबन की कार्यवाही की फाइल भी शुरू हो गई है। क्योंकि 48 घंटे गुरुवार को पूरे हो जाएंगे और फिर सस्पेंड करना जरूरी हो जाएगा।
विज्ञापन


जमानत अर्जी खारिज
अपर सचिव जेपी जोशी मंगलवार को हुई गिरफ्तारी के बाद से ही 14 दिन की न्यायिक हिरासत में है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत से भी बुधवार को जमानत की अर्जी खारिज हो गई। इसलिए अब शासन के सामने जोशी को गुरुवार तक निलम्बित करने के अलावा कोई रास्ता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि एकाध दिन का विलंब भी हुआ तो भी निलंबन गुरुवार से ही माना जाएगा। क्योंकि उत्तराखंड सरकारी सेवक अनुशासन व अपील नियमावली 2003 में दिए गए प्रावधानों के अंतर्गत पुलिस या न्यायिक हिरासत और या फिर जेल में 48 घंटे पूरे होने पर किसी भी सरकारी सेवक को सस्पेंड करना होगा।

शासन को कोई सूचना नहीं
लेकिन तकनीकी तौर पर मुश्किल यह है कि बुधवार की शाम तक जेपी जोशी की गिरफ्तारी या पुलिस रिमांड की कोई सूचना शासन को नहीं मिली। लेकिन सूत्रों की माने तो जोशी केविभाग ने उनके खिलाफ निलम्बन की कार्यवाही की फाइल तैयार कर ली है।


जैसे ही पुलिस की सूचना पहुंचेगी तत्काल फाइल अनुमोदन के लिए सीएम को भेज दी जाएगी। विभागीय सचिव हेमलता ढौंडियाल ने बताया कि अभी उन्हें गिरफ्तारी या न्यायिक हिरासत जैसी कोई सूचना अधिकृत तौर पर नहीं मिली है, विभाग के पास केवल मीडिया के माध्यम से ही जानकारी है। उधर, आईजी लॉ एंड ऑर्डर रामसिंह मीणा ने कहा कि शासन को जल्द ही अपर सचिव की गिरफ्तारी की सूचना भेज दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed