फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jp joshi sex scandal

ब्लैकमेलिंग की आरोपी दे रही है जान देने की धमकी

Sat, 03 May 2014 11:16 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 03 May 2014 11:16 AM IST
विज्ञापन
jp joshi sex scandal

बहुचर्चित जेपी जोशी यौन शोषण प्रकरण में पीड़िता और ब्लैकमेलिंग की आरोपी जेल में बंद युवती की ओर से लिखा एक पत्र अमर उजाला कार्यालय में पहुंचा है।

विज्ञापन


इसमें युवती ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे पीड़िता है, लेकिन पुलिस ने उसे अपराधी बना दिया।

उधर जेल प्रशासन ने इस तरह के किसी भी पत्र की जानकारी से इनकार किया है। जेपी जोशी यौन शोषण प्रकरण में पीड़िता और ब्लैकमेलिंग की आरोपी युवती 20 दिसंबर से जेल में बंद है।
विज्ञापन


पूरी तरह बदनाम हो चुकी हूं

jp joshi sex scandal

जेल में बंद युवती ने इस पत्र में कहा है कि जेपी जोशी के खिलाफ उसने दिल्ली में एफआईआर दर्ज कराई थी, लेकिन दिल्ली में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने पीड़ित होने के बावजूद उसे सबसे बड़ा अपराधी बना दिया, उसे इतना बदनाम कर दिया गया है कि यदि में जेल से बाहर भी आ जाऊं तो कोई उससे बात करना पसंद नहीं करेगा।

जो अपराध उसने नहीं किया उसकी सजा उसे भुगतनी पड़ रही है, शोषण भी उसका हुआ और जेल भी उसे डाल दिया  गया है, उसे अब जीने की कोई तमन्ना नहीं है, वे अब अपनी जीवन लीला समाप्त कर रही है।

युवती ने ब्लैकमेलिंग के आरोपियों साईनी मैक खान, अमित गर्ग, सूमन सिंह वल्दिया और नीरज चौहान को क्लीन चिट दी है। इस पत्र के साथ राजपुर निवासी उमा बिष्ट का एक पत्र मिला है। पत्र में इस महिला ने कहा है कि वे जेल में अपने रिश्तेदार से मिलने गई थी, जेल में युवती ने खुद यह पत्र अमर उजाला के नाम लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed