फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jp joshi molestation case update

जेपी जोशी प्रकरण : 'मैंने तो सिर्फ मदद की थी'

Thu, 12 Dec 2013 11:00 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 12 Dec 2013 11:00 AM IST
विज्ञापन
jp joshi molestation case update

यौन शोषण प्रकरण में ब्लैकमेलिंग के आरोपी नीरज ने पुलिस रिमांड में खुद की अपनी मुख्य भूमिका से इनकार किया है।

विज्ञापन


पढ़ें, मोदी के लिए जमीन से लेकर हवाओं तक रहेगा पहरा

नीरज का कहना है कि उसने तो सिर्फ पीड़ित युवती की मदद की है। अदालत ने मंगलवार को नीरज को पुलिस रिमांड पर सौंप दिया था। सूत्रों के मुताबिक उसने पुलिस को बताया कि उसे ब्लैकमेलिंग जैसी किसी बात का पता नहीं था।
विज्ञापन


नैनीताल में मौजूदगी की बात स्वीकारी
निलंबित अपर सचिव जेपी जोशी का युवती के साथ वीडियो बनाने और नैनीताल में मौजूदगी की बात नीरज ने पूछताछ में स्वीकार की है। पुलिस बुधवार को नीरज को कई ठिकानों पर लेकर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, सिस्टम की मिलीभगत से हो रहा राजाजी पार्क पर 'कब्जा'

उधर पुलिस की एक टीम दिल्ली गई है जो स्टिंग करने वाले चैनल से रिकॉर्डिंग और दूसरी जरूरी जानकारी एकत्र करेगी। रिकॉर्डिंग की फोरेंसिक जांच भी होगी। टीम नीरज को लेकर दिल्ली जा रही है। उसे गुरुवार को नैनीताल के पुलिस ऑफिसर्स क्लब भी ले जाया जा सकता है।

उलझन में जांच टीम
पुलिस पड़ताल में रोज नए-नए लोगों की संलिप्तता उजागर होने से पुलिस उलझन में हैं। पुलिस कड़ियों को जोड़कर जांच आगे बढ़ा रही है।

पढ़ें, नहीं गली अधिकारियों की 'दाल', उतरेगी बत्ती

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकरण को गिरोहबंद तरीके से ओंजाम दिया गया है। ऐसे में आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

एसटीएफ की लिस्ट में मीडियाकर्मियों के भी नंबर
रितु और पीड़ित युवती के मोबाइल कॉल डिटेल में कई मीडियाकर्मियों के नंबर भी हैं। दरअसल, प्रकरण के सामने आने पर कई मीडियाकर्मियों ने शुरूआत में रितु और पीड़ित युवती से मोबाइल पर संपर्क किया था।


रितु और पीड़ित युवती के बारे में जानने के लिए संदिग्ध नंबरों की छानबीन में जुटी एसटीएफ जब इन नंबरों को ट्रेस कर रही है तो उसे मायूसी हाथ लग रही है।

जोशी की जमानत पर फिर टली सुनवाई

यौन शोषण के आरोपी अपर सचिव जेपी जोशी की जमानत याचिका पर सुनवाई बुधवार को फिर टल गई। सुनवाई अब बृहस्पतिवार को होगी।

जिला जज के अवकाश पर होने से अपर जिला जज अमित कुमार सिरोही की कोर्ट में अपर सचिव की जमानत पर बचाव पक्ष ने कोर्ट से अगली तारीख मांगी थी। अपर सचिव जेपी जोशी की जमानत याचिका पर जिला जज राम सिंह की अदालत में बुधवार को सुनवाई होनी थी।

इस दौरान जिला जज के अवकाश पर होने से मामले की फाइल अपर जिला जज अमित कुमार सिरोही की अदालत में भेजी गई। यहां बचाव पक्ष की ओर से कहा गया कि आज बहस नहीं की जा सकती इसलिए अगली तिथि दी जाए।

मामले में जमानती प्रार्थना पत्र पर अब 12 सितंबर को सुनवाई होगी। दिल्ली में दर्ज जीरो एफआईआर के दून ट्रांसफर होने के बाद जोशी के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज किया गया था। इससे पूर्व सात दिसंबर को जोशी की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई थी।

वकील आज कार्य से विरत रहेंगे
आज बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की आम सभा है। आम सभा के चलते अधिवक्ता कार्य से विरत रहेंगे। ऐसे में बृहस्पतिवार को भी जोशी की जमानत याचिका पर सुनवाई को लेकर संशय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed