फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jp joshi molestation case

जेपी जोशी को मिल सकती है राहत

Fri, 23 May 2014 03:26 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 23 May 2014 03:26 PM IST
विज्ञापन
jp joshi molestation case

बहुचर्चित जेपी जोशी यौन शोषण प्रकरण में अपर सचिव जोशी पर आरोप लगाने वाली युवती आरोप वापस ले सकती है।

विज्ञापन


युवती वापस ले सकती है बयान
उसके बयान पर ही जेल में बंद जोशी की जमानत भी निर्भर करती है। सूत्रों की मानें तो युवती और जोशी में सहमति बन चुकी है।

हालांकि, आरोप वापस लेने पर युवती को सजा भी हो सकती है। मामले में दो जून को सुनवाई होनी है। ऐसे में युवती के अगले कदम पर निगाहें टिकी हुई हैं।

निलंबित अपर सचिव जेपी जोशी यौन शोषण में नया मोड़ आ गया है। जोशी और ब्लैकमेलिंग के आरोप में युवती करीब छह माह से जेल में बंद हैं।

समझौता कराने की कवायद
कई प्रयासों के बावजूद दोनों को जमानत नहीं मिल सकी है। ब्लैकमेलिंग के दूसरे आरोपी भी जमानत नहीं पा सके हैं। सूत्रों की मानें तो अब कुछ लोग जोशी और युवती के बीच समझौता कराने की कवायद में जुट गए हैं।

बताया जा रहा है कि आरोप वापस लेने के लिए युवती ने मौखिक तौर पर सहमति भी दे दी है।

सूत्रों के मुताबिक युवती को भरोसा दिलाया गया है कि जोशी के खिलाफ आरोप वापस लेने पर उसके खिलाफ चल रहे मामले का पूरा खर्चा उठाया जाएगा।

इसके अलावा उसे भी जल्द जेल से बाहर लाया जाएगा। उधर, कानून के जानकारों की मानें तो युवती ने यदि आरोप वापस लिया तो उसे जेल हो सकती है।

लेकिन यह अदालत पर निर्भर करेगा। अदालत चाहे तो युवती को बरी भी कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed