Joshimath: प्रभावितों से मिले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, बोले- हाईकोर्ट में मजबूती से रखेंगे जोशीमठ का पक्ष
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने ज्योतिर्मठ परिसर में आपदा प्रभावितों से मुलाकात करते हुए उनकी आपबीती सुनी। शंकराचार्य ने आपदा में सहयोग कर रहे युवाओं और जोशीमठ आपदा पर गीत लिखने वाले मुकेश नेगी को सम्मानित किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि ज्योतिर्मठ हर आपदा पीड़ितों के साथ खड़ा है। उन्हें हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। कहा कि 12 फरवरी को शीतकालीन अवकाश खत्म होने के बाद उच्च न्यायालय में जोशीमठ आपदा के मामले को मजबूती के साथ रखा जाएगा।
दो दिवसीय प्रवास पर आए शंकराचार्य ने ज्योतिर्मठ परिसर में आपदा प्रभावितों से मुलाकात करते हुए उनकी आपबीती सुनी। शंकराचार्य ने आपदा में सहयोग कर रहे युवाओं और जोशीमठ आपदा पर गीत लिखने वाले मुकेश नेगी को सम्मानित किया। इसके अलावा शंकराचार्य ने शनिवार को नृसिंह मंदिर में 16 जनवरी से चल रहे रक्षा महायज्ञ में शामिल होकर दैनिक पूर्णाहुति में भी भाग लिया।
ये भी पढ़ें...Joshimath Is Sinking: दोनों होटलों की तीन-तीन मंजिल तक ध्वस्त, हेलंग-मारवाड़ी बाईपास के विरोध में उतरे लोग
ज्योतिर्मठ प्रभारी ब्रह्मचारी मुकुंदानंद ने बताया कि रक्षा महायक्ष में अब तक 307 सहस्त्र चंडी पाठ हो चुके हैं और 571200 आहुतियां दी जा चुकी हैं। इस दौरान श्रीनगर कमलेश्वर मंदिर के महंत आशुतोष पुरी, ब्रह्मचारी श्रवणानंद, ज्योतिर्मठ प्रबंधक विष्णु प्रियानंद, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार और प्रवीण नौटियाल आदि मौजूद रहे।