फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jollygrant Airport: Now will have to wait for night service from Doon Airport Uttarakhand news in hindi

Jollygrant: दून एयरपोर्ट से रात्रिकालीन सेवा के लिए अभी करना होगा इंतजार, जानिए क्या आ रही है बाधा

Fri, 16 Feb 2024 02:22 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (देहरादून)।
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (देहरादून)। Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 16 Feb 2024 02:22 PM IST
सार

रात में सिर्फ सुरक्षा एजेंसियां ही एयरपोर्ट पर तैनात रहती हैं। फेज दो के शुभारंभ के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एयरपोर्ट प्रशासन से कहा कि रात्रि फ्लाइट भी होनी चाहिए।

विज्ञापन
Jollygrant Airport: Now will have to wait for night service from Doon Airport Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

दून एयरपोर्ट पर फेज-2 टर्मिनल शुरू होने से एयरपोर्ट भले ही दस गुना बड़ा हो गया है, लेकिन रात्रिकालीन विमान सेवा के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। देहरादून एयरपोर्ट पर अभी तक रात्रि में विमान सेवा उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन

वर्तमान में विंटर शेड्यूल में सुबह आठ से लेकर शाम साढ़े सात बजे ही एयरपोर्ट पर कई शहरों के लिए फ्लाइट मुहैया हैं। रात में सिर्फ सुरक्षा एजेंसियां ही एयरपोर्ट पर तैनात रहती हैं। फेज दो के शुभारंभ के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एयरपोर्ट प्रशासन से कहा कि रात्रि फ्लाइट भी होनी चाहिए।

विज्ञापन

कई तरह की दिक्कतें सामने
एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग के लिए आईएलएस सहित नाइट लैंडिंग सिस्टम और दूसरे उपकरण मौजूद हैं, लेकिन एयरपोर्ट के आसपास कई और सुविधाओं की जरूरत है। वर्तमान में संचालित सभी फ्लाइट्स में भोजन, पानी आदि संबंधित शहरों से ही आता है, जबकि रात्रि फ्लाइट शुरू होने पर दून एयरपोर्ट से भोजन, पानी आदि की व्यवस्था करनी पड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जो हवाई यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से काफी अहम है। फ्लाइट के कैंसिल या खराब होने पर एयरपोर्ट के आसपास सैकड़ों यात्रियों के ठहरने के लिए होटल और अन्य व्यवस्था मौजूद होनी चाहिए। इसके बाद ही डीजीसीए द्वारा रात्रि फ्लाइट को अनुमति दी जाती है।

ये भी पढ़ें...Dehradun: जीपीएस की जांच को लेकर सड़क पर उतरा परिवहन विभाग, ऑटो, विक्रम संचालकों में अफरा तफरी...देखें तस्वीरें

चार्टर्ड फ्लाइट्स, रेस्क्यू में 24 घंटे काम करता है एयरपोर्ट

देहरादून एयरपोर्ट पर फिलहाल रात्रि फ्लाइट नहीं है, लेकिन वीवीआईपी के दौरे के समय और रेस्क्यू में एयरपोर्ट को कई बार 24 घंटे खुला रखकर सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। उत्तरकाशी में सिलक्यारा रेस्क्यू के दौरान कई बार सेना के विमानों द्वारा भारी मशीनों को देर रात एयरपोर्ट पर पहुंचाया जा चुका है। तब एयरपोर्ट को आधी रात से भी अधिक समय तक खुला रखा गया था।

 

दून एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग सहित तमाम सुविधाएं मौजूद हैं। रात्रि फ्लाइट्स डीजीसीए की अनुमति के बाद ही शुरू की जा सकती हैं। -प्रभाकर मिश्रा, एयरपोर्ट निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed