{"_id":"6a021595314bf8789a0b565b","slug":"jolly-grant-news-youth-from-pauri-committed-suicide-by-hanging-himself-in-athurwala-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jollygrant: अठूरवाला में फंदे से लटकर पौड़ी के युवक ने दी जान, एक साल से किराए पर रहकर चला रहा था टैक्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jollygrant: अठूरवाला में फंदे से लटकर पौड़ी के युवक ने दी जान, एक साल से किराए पर रहकर चला रहा था टैक्सी
Mon, 11 May 2026 11:16 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 11 May 2026 11:16 PM IST
सार
मृतक युवक का एक दोस्त खाना देने उसके कमरे पर पहुंचा। कमरा अंदर से बंद था। जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा गया।
विज्ञापन
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अठूरवाला में किराए के मकान में रह रहे पौड़ी के एक युवक ने पंखे पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
कोटी, अठूरवाला वार्ड संख्या आठ में नीरज रावत (25) निवासी मूल निवासी बोंसरी पौड़ी का शव पंखे से लटका मिला। मृतक युवक अविवाहित था और यहां टैक्सी चलाता था। पिछले करीब एक वर्ष से अठूरवाला में गणेश थपलियाल के मकान में किराए पर रहता था। रविवार शाम मृतक युवक का एक दोस्त खाना देने उसके कमरे पर पहुंचा। कमरा अंदर से बंद था। जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा गया।
विज्ञापन
Roorkee: आईआईटी रुड़की के शोधार्थी का शव झाल से बरामद, तीन दिन से था लापता
विज्ञापन
अंदर नीरज फंदे से लटका था। पुलिस की मदद से युवक को जौलीग्रांट ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज चिंतामणि मैठाणी ने कहा कि ऐसी संभावनाएं हैं कि मृतक युवक ने रविवार रात ही फंदे से लटककर अपनी जान दी है। जिसका पता सोमवार शाम चला। शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद मामले की जांच की जाएगी।