{"_id":"6a01a82d8fbae659eb0578e0","slug":"uttarakhand-news-dead-body-of-missing-iit-roorkee-researcher-recovered-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: आईआईटी रुड़की के शोधार्थी का शव झाल से बरामद, तीन दिन से था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: आईआईटी रुड़की के शोधार्थी का शव झाल से बरामद, तीन दिन से था लापता
Mon, 11 May 2026 04:53 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 11 May 2026 04:53 PM IST
सार
आईआईटी रुड़की का शोधार्थी मोहित पिछले तीन दिनों से लापता था। आज उसका शव झाल से बरामद हुआ।
विज्ञापन
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईआईटी रुड़की के एक शोधार्थी का शव मंगलौर क्षेत्र के आसफ नगर झाल से बरामद हुआ है। मृतक मोहित कुमार(40) पुत्र जवाहर लाल आर्य मूल रूप से नैनीताल के रहने वाले थे।
विज्ञापन
मोहित कुमार आईआईटी रुड़की में इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग में छठे सेमेस्टर के छात्र थे और कैंपस के हॉस्टल में रहते थे। बताया जा रहा है कि मोहित पिछले तीन दिनों से लापता थे, लेकिन इस संबंध में पुलिस को कोई औपचारिक सूचना या गुमशुदगी की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: हरिद्वार जा रही तीर्थयात्रियों की बस सड़क पर पलटी, 27 लोग थे सवार, मची चीख पुकार
विज्ञापन
रविवार शाम जब राहगीरों ने आसफनगर झाल में एक शव देखा, तो पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची मंगलौर कोतवाली पुलिस ने शव को बाहर निकाला और शिनाख्त की कार्रवाई शुरू की, जिसमें मृतक की पहचान मोहित के रूप में हुई।
सूचना पर पुलिस ने मृतक के हॉस्टल के कमरे की तलाशी ली, जहां से एक नोटबुक बरामद हुई है। इस नोटबुक में कुछ बातें लिखी गई हैं, जिसकी पुलिस ने जांच कर रही है।