फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   joint secretary involved in jp joshi sex scandal

जेपी जोशी प्रकरण: प्रमोशन रुकवाने के लिए हुआ 'स्टिंग'

Thu, 12 Dec 2013 08:17 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 12 Dec 2013 08:17 PM IST
विज्ञापन
joint secretary involved in jp joshi sex scandal

सचिवालय कैडर के निलंबित अपर सचिव जेपी जोशी से जुड़े यौन शोषण के मामले में गुरुवार को नया मोड़ आ गया। इस प्रकरण का मास्टरमाइंड सचिवालय में तैनात संयुक्त सचिव सुमन सिंह वल्दिया निकला।

विज्ञापन


प्रमोशन रोकने के लिए अश्लील वीडियो बनवाई
खुलासे के बाद वल्दिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि वल्दिया ने ही जेपी जोशी का प्रमोशन रोकने के लिए युवती के साथ अश्लील वीडियो बनवाई थी।

अब पूरा मामला पुलिस की ग्रिप में आ गया है। वैसे भी इस पूरे हाई प्रोफाईल ड्रामे के ज्यादातर किरदार अपने जुर्म का इकबाल कर चुके हैं।

डीजीपी बीएस सिद्धू की गुरुवार को शाम छह बजे इस प्रकरण में तीसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस थीं। मामले से जुड़े ताजा घटनाक्रम की जानकारी देते हुए डीजीपी ने बताया कि विगत बीस अक्टूबर को नैनीताल पुलिस गेस्ट हाउस में युवती के साथ निलम्बित अपर सचिव जेपी जोशी की अश्लील वीडियो बनवाने का सूत्रधार सचिवालय में तैनात संयुक्त सचिव सुमन सिंह वल्दिया ही था।
विज्ञापन


वल्दिया की उक्त महिला से कई बार बात हुई
बीस अक्टूबर को सीडी बनने वाले दिन और इससे एक दिन पहले 19 अक्टूबर को वल्दिया की उक्त महिला व सीडी बनाने वाले नीरज चौहान व अन्य से दर्जनों बार बात हुई। वल्दिया ने जेपी जोशी का प्रमोशन रुकवाने के लिए यह सारा षड़यंत्र रचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोटी रकम वसूलने में दिलचस्पी
पीड़ित महिला काफी दिनों से वल्दिया के भी संपर्क में थी और मजे की बात यह है कि जिस रितु कंडियाल ने महिला को जोशी से मिलवाया था उसी ने उक्त महिला को वल्दिया से भी मिलवाया।

डीजीपी ने बताया कि सीडी बनाने के पीछे वल्दिया की मंशा जोशी का प्रमोशन रोकने की थीं। लेकिन बाद में सीडी बनाने वाले नीरज चौहान व अन्य ने ब्राडकास्ट करने के बजाय ब्लैक मेल कर जोशी से मोटी रकम वसूलने में दिलचस्पी ली।

इसी बीच जोशी का अपर सचिव के पद पर प्रमोशन हो गया। वल्दिया ने तो सीडी प्रमोशन रोकने के लिए बनवाई मगर बाद में नीरज चौहान व साथियों ने ब्लैक मेलिंग का सिलसिला शुरू किया। इसी क्रम में सीडी को बाद में ब्राडकास्ट भी कर दिया गया।

एक अन्य अभियुक्त अमित गर्ग ने दावा किया कि उसके पास ऐसे साक्ष्य हैं जिनसे वह खुद को निर्दोष साबित कर सकता है। उसे गुरुवार को पुलिस के समक्ष पेश होना था लेकिन अब उसने शुक्रवार को पेश होने की सूचना दी है।


रितु कंडियाल की गुरुवार को उच्च न्यायालय से जमानत खारिज हो चुकी है और यदि उसने जांच में सहयोग नहीं किया तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed