इसी महीने आने वाली हैं बंपर भर्तियां, इस बार चूक मत जाना
नौकरी की राह देख रहे बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती निकलने वाली हैं। तो देर किस बात की, जानने के लिए पढ़े ये खबर...
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवाएं चयन आयोग समूह-ग के 2300 पदों की विज्ञप्ति जारी करने जा रहा है। अलग-अलग विभागों की ये विज्ञप्तियां इसी महीने निकाली जाएंगी।
सोमवार को विधानमंडल भवन में आयोग की वेबसाइट पर ओएमआर सीट की लांचिंग के अवसर पर आयोग के सचिव संतोष बड़ोनी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 21 मई 2015 से अब तक आयोग को भर्ती के लिए कुल 7045 पदों का ब्योरा प्राप्त हो चुका है।
इनमें से 4749 पदों के लिए विज्ञापन जारी हो चुके हैं, जिनमें से 1263 पदों पर नियुक्ति भी हो चुकी है। 508 पदों पर आयोग परीक्षा कर चुका है, जिनके परिणाम जारी होने के बाद तैनाती होनी है।
उन्होंने कहा कि आयोग को अभी 2894 पदों पर भर्ती करनी है। इनमें से 2300 पदों के लिए इसी महीने आवेदन मांगे जाएंगे। इसके अलावा ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी पद की शैक्षणिक अर्हता अब स्नातक (विज्ञान, कृषि, अर्थशास्त्र व वाणिज्य) कर दी गई है। इसके अलावा कंप्यूटर का ज्ञान भी जरूरी किया गया है।
इन प्रमुख पदों के लिए मांगे जाएंगे आवेदन
पद- संख्या
फारेस्ट गार्ड- 1214
कनिष्ठ सहायक व आशुलिपिक- 138
ग्राम पंचायत अधिकारी/ ग्राम विकास अधिकारी - 400
अनुदेशक - 45
सहायक प्रशिक्षक व
उप क्रीड़ा अधिकारी - 67
अधिक जानकारीक के लिए इस लिंक पर क्लिक करें... http://sssc.uk.gov.in/