फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   job in SBI

एसबीआई में पीओ बन संवारे अपना भविष्य

Sun, 31 Aug 2014 01:45 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 31 Aug 2014 01:45 PM IST
विज्ञापन
job in SBI

बैंक में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर। स्टेट बैंक आफ इंडिया (एसबीआई) ने देशभर में प्रोबेशनरी आफिसर (पीओ) के 2986 पदों के लिए भर्ती निकाली है।

विज्ञापन


देहरादून, हल्द्वानी, हरिद्वार और रुड़की होंगे केंद्र
एक सितंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ होगी। एसबीआई पीओ परीक्षा अलग से कराता है, जिसमें 21 से 30 वर्ष तक के स्नातक उत्तीर्ण युवा भाग ले सकते हैं। बैंक के ताजा नोटिफिकेशन के अनुसार एसबीआई के पांच एसोसिएट बैंकों में पीओ पदों पर भर्ती की जानी है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में इस परीक्षा के लिए देहरादून, हल्द्वानी, हरिद्वार और रुड़की केंद्र होंगे। बैंक एग्जाम की तैयारी कराने वाले टाइम इंस्टीट्यूट के निदेशक राजीव कुकरेजा ने बताया कि एसबीआई पीओ परीक्षा दो चरणों में होती है। पहले चरण में 200 अंकों का दो घंटे का ऑब्जेक्टिव टेस्ट होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें चार सेक्शन 50-50 अंकों के होते हैं। हर सेक्शन में पासिंग मार्क्स लाने अनिवार्य हैं। इसके अलावा प्रथम चरण में 50 अंकों का एक घंटे का डिस्क्रिप्टिव टेस्ट होता है। इसमें भी पासिंग मार्क्स लाने अनिवार्य होते हैं।

परीक्षा के दूसरे चरण में ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू होता है। इस परीक्षा के लिए सामान्य और ओबीसी छात्रों को 500 रुपए और एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी के लिए 100 रुपए शुल्क है।

ग्रेजुएशन में सिर्फ पास होना जरूरी
परीक्षा की खास बात यह भी है कि अभ्यर्थी का बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए जैसे किसी भी ग्रेजुएशन में सिर्फ पास होना अनिवार्य है। ग्रेजुएशन में 60 प्रतिशत की सीमा खत्म हो चुकी है।


यह है वेबसाइट: www.statebankofindia.com, www.sbi.co.in

इंडियन बैंक प्रोबेशनरी सर्विसेज (आईबीपीएस) परीक्षा से अलग एसबीआई अपनी भर्ती के लिए खुद परीक्षा आयोजित कराता है। इसमें पास होने वाले अभ्यर्थी को एसबीआई सात लाख और इससे अधिक का सालाना पैकेज देता है।
- राजीव कुकरेजा, निदेशक, टाइम इंस्टीट्यूट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed