{"_id":"68a8acfeb77afb8cb5091c9e","slug":"jitendra-suicide-case-cm-dhami-expressed-grief-spoke-to-the-family-over-the-phone-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जितेंद्र आत्महत्या मामला: सीएम धामी ने जताया दुख, परिजनों से फोन पर की बात, कहा-होगी कठोर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जितेंद्र आत्महत्या मामला: सीएम धामी ने जताया दुख, परिजनों से फोन पर की बात, कहा-होगी कठोर कार्रवाई
Fri, 22 Aug 2025 11:18 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 22 Aug 2025 11:18 PM IST
सार
पौड़ी जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया और एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने शुक्रवार को मृतक जितेंद्र कुमार के परिजनों से मिलकर उनको मामले में अब तक हुई कार्रवाई से अवगत कराया।
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी(फाइल फोटो)
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जितेंद्र कुमार की आत्महत्या के मामले में दुख जताया है। उन्होंने परिजनों से फोन पर बात कर शोक संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने कहा, कानून की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पौड़ी जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया और एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने शुक्रवार को मृतक जितेंद्र कुमार के परिजनों से मिलकर उनको मामले में अब तक हुई कार्रवाई से अवगत कराया। मुख्यमंत्री धामी ने भी परिजनों से फोन पर बातचीत की। शोक संवेदनाएं प्रकट करते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
विज्ञापन
Rishikesh: युवक के आत्महत्या मामले में प्रदर्शन, पिता ने लगाए आरोप-हिमांशु को भाई जैसा मानता था जितेंद्र
विज्ञापन
सीएम ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी। दोषियों के खिलाफ कानून की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस को मामले की गहन और तत्परता से जांच के निर्देश दिए। पुलिस मामले में अभी तक आरोपी हिमांशु चमोली सहित पांच लोगों को देहरादून से गिरफ्तार कर चुकी है।
