फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jilla panchayat election uttarakhand

उत्तराखंड पंचायत चुनाव का नया कार्यक्रम तय

Thu, 27 Mar 2014 07:55 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 27 Mar 2014 07:55 AM IST
विज्ञापन
jilla panchayat election uttarakhand

उत्तराखंड पंचायत चुनाव का नया कार्यक्रम तय कर दिया गया है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने पंचायत चुनावों पर रोक लगा दी थी।

विज्ञापन


यह है नया कार्यक्रम
नए कार्यक्रम के मुताबिक उत्तराखंड में पंचायत चुनाव क्रमशः तीन चरणों में 18, 21 और 24 जून को होंगे।

पढ़ें, यहां 50 प्रतिशत मतदाता भी नहीं करते मतदान

संभावित कार्यक्रम के तहत 26 मई को सरकार की ओर से चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। जबकि राज्य निर्वाचन की ओर से 27 मई को अधिसूचना जारी होगी।

28 मई को जिला प्रशासन अधिसूचना जारी करेगा। संभावित मतदान चरणों के आधार पर भी नामांकन पत्र भरने, नाम वापसी आदि की तारीखें भी घोषित होंगी।

नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर SC ने लगाई थी रोक

jilla panchayat election uttarakhand

उत्तराखंड में 29 मार्च तक पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए उत्तराखंड सरकार को जारी नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा थी और सरकार से नया चुनाव कार्यक्रम मांगा था।

चार सप्ताह में मांगा जवाब
जस्टिस एके पटनायक की अध्यक्षता वाली पीठ ने याचिकाकर्ता संगठन की मांग पर हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाते हुए राज्य चुनाव आयोग, पंचायती राज सचिव, ललित मोहन और तेजराम को भी नोटिस जारी किया था।

अदालत ने सभी पक्षकारों से चार सप्ताह में जवाब तलब किया था।

पढ़ें, सीएम के इलाके में चेलों के लिए गुरु नहीं

पीठ के समक्ष याचिकाकर्ता संगठन की ओर से पेश हुए अधिवक्ता हिमांशु माहरा की ओर से पेश किए गए तर्कों पर सुप्रीम कोर्ट ने सहमति जताते हुए राज्य सरकार समेत अन्य पक्षों को तलब किया और हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था पुराना कार्यक्रम

jilla panchayat election uttarakhand

शासन की अधिसूचना- एक मार्च
आयोग की अधिसूचना- 2 मार्च, सुबह
जिलाधिकारी की अधिसूचना- दो मार्च, शाम

नामांकनः
पहला चरण और दूसरा चरण - पांच मार्च से लेकर सात मार्च
नामांकन प्रपत्र की जांच - आठ से दस मार्च
नाम वापसी- 11 मार्च
प्रतीक आवंटन- 12 मार्च और 15 मार्च
मतदान- 21 और 24 मार्च
मतगणना- 26 मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed