फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jilla panchayat chairman election in uttarakhand

भाजपा को बड़ा झटका देने की तैयारी में कांग्रेस

Tue, 05 Aug 2014 09:27 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 05 Aug 2014 09:27 AM IST
विज्ञापन
jilla panchayat chairman election in uttarakhand

उत्तराखंड में कांग्रेस की रणनीति काम कर गई तो भाजपा को एक और झटका लगने जा रहा है।

विज्ञापन


विधानसभा उपचुनाव के नतीजों से जो ताकत प्रदेश सरकार को मिली है उससे जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव का रुख कांग्रेस की ओर दिख रहा है।

कांग्रेस की अंतिम समय तक उम्मीदवार घोषित न करके मजबूत उम्मीदवार पर हाथ रखने की रणनीति कारगर रही है।

कुछ जगहों पर जहां दो मजबूत उम्मीदवार मजबूत से भिड़ते दिखे उनके बीच अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का फैसला कर चुनाव को अपने पक्ष में करने का काम किया है।

12 जिलों में मंगलवार को होगा मतदान

jilla panchayat chairman election in uttarakhand

कांग्रेस की मजबूती का एक कारण और है कि सरकार के पांच मंत्री सीधे तौर पर चुनाव में लगे हैं। उत्तराखंड के 12 जिलों में मंगलवार को मतदान और मतमतगणना होनी है।

सत्ता पक्ष के नेता लगभग आठ जिलों में आगे का दावा कर रहा है बावजूद भाजपा भी अंतिम समय तक जोर लगाए है।

पार्टी की रणनीति का ही नतीजा रहा कि दो दिन पहले ही ऊधमसिंहनगर का जिला पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस के पक्ष में गया। यहां कांग्रेस समर्थित दो नेता आमने सामने थे।

जिस पर एक को उपाध्यक्ष के लिए तैयार कराया गया। यहां पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल आर्य की अहम भूमिका रही। यहां भाजपा समर्थित सदस्य भी कांग्रेस के साथ हो लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार सीटों पर कांग्रेस को कड़ी टक्कर मिलने की संभावना

jilla panchayat chairman election in uttarakhand

भाजपा समर्थित सदस्य अगर पाला नहीं बदलते हैं तो चार सीटों पर कांग्रेस को कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है।

ऊधमसिंहनगर की हार के बाद भाजपा आखिरी समय में पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में हैं। यहां भाजपा अपना कोई प्रत्याशी मैदान में उतार ही नहीं पाई।

हालांकि ऊधमसिंह नगर में भाजपा के कुछ विधायक सीधे तौर पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के मददगार बने।

देहरादून की सीट भाजपा को अपने पक्ष में दिख रही है लेकिन यहां मंत्री प्रीतम सिंह अपने भाई को चुनाव लड़वा रहे हैं जिससे भाजपा अंतिम समय तक आश्वस्त नहीं दिख रही है।

विज्ञापन

शाम तक परिणाम घोषित होने की संभावना

jilla panchayat chairman election in uttarakhand

चंपावत से भाजपा विधायक पूरण फर्त्याल की पत्नी चुनाव में हैं तो देहरादून से मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी मधु चौहान भी मोर्चा संभाले हुए हैं।

नैनीताल सुरक्षित सीट इंदिरा हृदयेश की निगरानी में है पार्टी इस पर जीत का दावा कर रही है। कृषि मंत्री हरक सिंह रावत पौड़ी से पत्नी दीप्ती रावत की कमान संभाले हैं। साथ ही टिहरी और रुद्रप्रयाग में भी उनकी अहम भूमिका है।

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर मतदान और मतगणना पांच अगस्त को होगी। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। शाम तक परिणाम घोषित हो जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed